उज्जैन देवास के बीच हुआ सड़क हादसा: पेटलावद के 5 पटवारी घायल, 1 गम्भीर

May

झाबुआ जिले के पेटलावद से भोपाल आंदोलन में शामिल होकर लौट रहे पेटलावद तहसील क्षेत्र के 5 पटवारी दुर्घटना में घायल हो गए। उनमें से 1 गम्भीर घायल है। घटना उज्जेन देवास के बीच हुई। सभी घायल अमलतास हॉस्पिटल उज्जेन रोड पर भर्ती है। घायल में राजेश अलावा की हालत गम्भीर है। घायलों में पटवारी ईश्वरलाल पाटीदार, रामसिंह डामर, रामचंद कटारा, संजय चौहान, ड्रायवर सुभाष मैडा शामिल है। जिनका उपचार किया जा रहा है।