वीरेंद्र बसेर
ग्राम करड़ावद और रामगढ़ के बीच यात्री बस और टेम्पो की टक्कर हो गई। बताया जा रहा है दुर्घटना में टेम्पो सवार 1 व्यक्ति की मौत हो गई। जबकि तीन गंभीर रूप से घायल है। हादसा शनिवार शाम को हुआ। बस ग्राम करड़ावद से रामगढ़ की ओर जा रही थी तभी सामने से आ रहे टेम्पो से टक्कर हो गई। दुर्घटना तीन गंभीर घायलों को रैफर किया गया। जबकि 5 अन्य घायलों को पेटलावद अस्पताल उपचार के लिए लाया गया। जहां भर्ती कर उपचार दिया जा रहा है। टक्कर इतनी जबरदस्ती थी कि दोनों वाहन क्षतिग्रस्त हो गए। बस तो टक्कर लगने के बाद एक पेड़ से टकरा गई।
