आलीराजपुर। नगर के वार्ड क्रमांक 18 में बोरखड़ स्कूल से लेकर प्रीतम के घर तक 17 लाख लागत से निर्मित सड़क डामरीकरण कार्य का भूमिपूजन नगर पालिका परिषद अध्यक्ष सेना पटेल, विधायक मुकेश पटेल एवं पूर्व जिला कांग्रेस अध्यक्ष महेश पटेल ने विधिवत रूप से पूजा-अर्चना कर किया । भूमिपूजन कार्यक्रम को संबोधित करते हुए नपा अध्यक्ष श्रीमती पटेल ने कहा कि वार्ड क्रमांक 18 में पिछले कई वर्षों से वार्डवासियो द्वारा सड़क डामरीकरण कार्य की मांग की जा रही थी, जिसे हमारी नगर पालिका परिषद ने आज पूर्ण कर दिया है। उक्त सड़क डामरीकरण निर्माण कार्य से वार्डवासियों को आवागमन हेतु आसानी से सुविधाए उपलब्ध होगी। श्रीमती पटेल ने कहा कि नपा परिषद द्वारा नगर के सभी वार्डों में बिना भेदभाव के विकास कार्य किए जा रहे है, परिषद विकास कार्य के लिए प्रतिबद्ध है,आवश्यकता अनुसार वार्डो मे प्राथमिकता के साथ निर्माण कार्य सम्पन्न कराये जा रहे है | इस अवसर पर नपा सीएमओ अमरदास सेनानी, नपा उपाध्यक्ष साबिर बाबा, पार्षदगण समरथमल राठौड़, प्रियंका दिलीप पटेल, पुष्पराज पटेल, पल्लवी चितल पँवार, सुनीता सचिन राठौड़, पूर्व पार्षद माधु कनेश, कांग्रेसी नेता ओमप्रकाश राठौर, खुर्शीद अली दीवान, सानी मकरानी, डॉ. एएम शेख, तरुण मंडलोई, अजहर चंदेरी, सिंटू जायसवाल, मुकेश गुप्ता, ईरफ़ान मंसूरी सहित नपा कर्मचारी मौजूद थे। Post navigation फेसबुक पर अपनी मौत का जिम्मेदार दो शख्स को बताकर नर्मदा नहर में कुदा युवक नील गाय के झुंड को अज्ञात वाहन ने टक्कर मारी, दो गाय की मौत