विपुल पांचाल@ झाबुआ Live जिले में कोरोना संक्रमण का खतरा बरकरार है। झाबुआ शहर में कोरोना वायरस तेजी से पांव पसार रहा है। अब खबर आ रही है कि एक ओर व्यक्ति को कोरोना पॉजिटिव आया हैं, इससे पहले 17 लोगो को सेम्पल नेगेटिव आये थे, लेकिन अब यह खबर जिलेवासियों के लिए डराने वाली है, क्योंकि झाबुआ शहर में कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या लगातार बढ़ रही है। आज जिसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है वह युवक गोपाल कालोनी का रहने वाला है। इस तरह टोटल जिले में 13 केस हो चुके है, जिसमे 11 केस अकेले झाबुआ शहर के है और एक कि डेथ हो गई है। वहीं एक मरीज पेटलावद की थी जिसकी छुट्टी कर दी गई। Post navigation 6 वर्षीय बालक जैद ने रोजा रख अल्लाह से की दुआएं जमीन बंटवारा को लेकर युवक ने गटक ली जहरीली दवा, इलाज जारी