लोहित झामर, मेघनगर भारतीय जनता युवा मोर्चा की नवीन कार्यकारणी की प्रथम बैठक होटल एम 4 में हुई । इस दौरान नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। नए पदाधिकारियों का स्वागत किया गया। बैठक में थांदला विधानसभा से पूर्णकालीन ओम प्रकाश दैय्या, युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष कुलदीप चौहान, युवा मोर्चा जिला महामंत्री राजेश वसुनिया, मेघनगर मंडल अध्यक्ष पवन भारपोड़ा, युवा मोर्चा जिला कार्यकारणी सदस्य भाविक बारोट , कौशल सोनी, लोहित झामर उपस्थित रहे। बैठक में नवीन कार्यकारणी की घोषणा करी गई। महामंत्री रोहित देवाना, मनसू पारगी उपाध्यक्ष, समसु डामोर, शंकर मेड़ा, कपिल व्यास, ध्रुव शर्मा, मंत्री सुनील गनावा, अशोक दहमा, विनोद परमार, महेश पारगी ,मीडिया प्रभारी संदीप रावत ,सोशल मीडिया प्रभारी ऋतुराज शर्मा ,आई टी सेल प्रभारी रवि वसुनिया ,कार्यालय मंत्री नावला भूरिया ,कोषाअध्यक्ष विजय सिंगाड, सदस्य तोलसिंग भूरिया, दुलेशिग डांगी को बनाया गया। संचालन कौशल सोनी ने किया। आभार भाविक जी बारोट ने माना नवीन दायित्वान् पदाधिकारियों का स्वागत किया गया। Post navigation माईक्रो फाइनेंस कम्पनी के व्यक्ति से हुई लूट का एक आरोपी गिरफ्तार फुटतालाब में शुभ महूर्त में हुई घटस्थापना, कन्याओं का पूजन कर हुआ नवरात्रि महोत्सव का प्रारंभ