रितेश गुप्ता, थांदला स्थानीय कांग्रेस कार्यालय पर कांग्रेसी कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों द्वारा पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की पुण्यतिथि मनाई गई। अवसर पर उपस्थित सभी कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने स्वर्गीय राजीव गांधी की तस्वीर पर पुष्प माला अर्पित करें। अवसर पर युवा नेता अक्षय भट्ट ने स्वर्गीय राजीव गांधी के जीवनी के बारे में बताते हुए कहा कि उनके जैसा सरल एवं निष्पक्ष प्रधानमंत्री मिलना देश के लिए गौरव की बात थी, अवसर पर युवक कांग्रेस अध्यक्ष वीरेंद्र बारिया ने सभी युवाओं को स्वर्गीय श्री राजीव गांधी के जीवन से प्रेरणा लेने हेतु प्रेरित किया। अवसर पर कांग्रेसी नेता आनंद चौहान सुधीर भाबर, अशोक मौर्या, मसूल भूरिया, लाला भाई नगर, पार्षद अखिल जैन ,राजेश बारिया, तन्मय पाठक एवं आयुष भट्ट उपस्थित रहे । Post navigation बैंक ऑफ बड़ौदा का भव्य बैंकिंग शिविर 21 मई को ग्राम काकनवानी में अज्ञात वाहन की टक्कर से ठेकेदार व नाबालिग घायल