थांदला। ब्लाॅक कांग्रेस कमेटी थांदला द्वारा स्थानीय कांग्रेस कार्यालय पर महात्मा गांधी एवं लाल बहादुर शास्त्री की जयंती मनाई गई। सर्वप्रथम दोनों महान नेताओं के चित्र पर माल्यार्पण किया गया।इस अवसर पर ब्लाॅक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष गेंदाल डामोर ने कहा कि आज हम देश के महान नेताओं महात्मा गांधी, लाल बहादुर शास्त्री की जयंती मना रहे हैं, महात्मा गांधी जी के विचार हम सबके लिए पथ- प्रदर्शक करते आए हैं, उन्होंने अपना सम्पूर्ण जीवन देश के प्रति समर्पित कर दिया,अहिंसा का रास्ता अख्तियार कर विश्व को एक नई दिशा प्रदान की। उनके योगदान के कारण ही आज सम्पूर्ण विश्व अंतरराष्ट्रीय अहिंसा दिवस मना रहा है,आज हम उनकी जयंती पर श्रद्धांजलि अर्पित करने आए हैं मगर उनके बताए मार्ग पर चलना ही उनके प्रति हमारी सच्ची श्रद्धांजलि अर्पित होगी। इस अवसर पर युकां विधानसभा अध्यक्ष राजेश गेंदाल डामोर,पूर्व पार्षद असगर पटवारी,पार्षद सुधीर भाबोर,शहर युकां अध्यक्ष विरेन्द्र बारिया,उपाध्यक्ष रितेश भाबोर,युवा नेता हरिश पंचाल,शहर कांग्रेस उपाध्यक्ष अशोक मोरिया,श्याम मोरिया,पूर्व सरपंच रालू वसुनिया,रमेश खड़िया, शम्मी खाॅन,श्रीमंत अरोरा, महेन्द्र लाला नागर,मनीष सोनी,पूर्व विधानसभा अध्यक्ष व यूथ कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष सुनिल चरपोटा,एनएसयूआई जिला उपाध्यक्ष राजेश बारिया,विधानसभा अध्यक्ष पवन डामोर,कॉलेज अध्यक्ष दीपक डाबी,पूर्व कॉलेज अध्यक्ष अमरसिंह गरवाल,यूथ कांग्रेस पूर्व शहर अध्यक्ष ओमप्रकाश कटारा,कॉलेज के विद्यार्थी मनोज,पिंटू,विजय,जामुसिंग, अरिहंत,गोलू,रॉकी,आदि कांग्रेस कार्यकर्ता एवं एनएसयूआई यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ता उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन कांग्रेस प्रवक्ता विकास रावत ने व आभार शहर कांग्रेस अध्यक्ष आनंद चौहान ने माना। Post navigation स्वच्छता ही सेवा अभियान के तहत किया श्रमदान, स्वच्छता की दी समझाइश नदी किनारे अज्ञात युवक का शव मिला, पुलिस शिनाख्त में जुटी