झाबुआ लाइव के लिए थांदला से रितेश गुप्ता की रिपोर्ट –
4पेटलावद मे कल हुए हृदय विदारक घटना को लेकर जिला काग्रेस के आह्नान पर ब्लाक कांग्रेस कमेटी थांदला द्वारा किए गए बंद के आव्हान को नगरवासियो द्वारा पूरा समर्थन दिया। रविवार को सुबह से ही पूरा बाजार बंद था जो कि दोपहर तक मुक्कमल बंद रहा। दोपहर 1 बजे स्थानीय कांग्रेस कार्यालय पर कांग्रेसजनो द्वारा हादसे से मारे गये लोगों को श्रृद्धांजलि अर्पित करते हुए मौन रखा। इस अवसर पर ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष गंेंदाल डामोर, कांगेस नेता नगीन शाहजी, पार्षद अक्षय भट्ट, किशोर खडिया, मनीष बघेल, शहर अध्यक्ष राजेश डामर युुवानेता सुधीर भाबर, राकेश पाठक, मनीष अहिरवार, जितेन्द्र धामन, आंनद चोहान, सरपंच रालु वसुनिया आदि कई कार्यकर्ता उपस्थित थे।
पेटलावद हादसों मे मृत लोगो को दी श्रद्धांजली
3स्थानीय रामेश्वर मंदिर मे भक्त मलुक दास रामायण मंडल द्वारा पेटलावद के दर्दनाक हादसे मे मृत लोगों को सदस्यों द्वारा श्रृद्धांजलि सभा मे 2 मिनट मोन रखा गया। मंडल के संरक्षक रमेशचन्द्र नागर, अध्यक्ष किशोर अचार्य, कृष्णचन्द्र सोनी, ओपी भट्ट, ओम प्रकाश शर्मा, महेन्द्र सोनी, डीके उपाध्याय,सावलीया सोलंकी ,शंकर भाई पंचाल, श्रीमंत अरोरा, मोहन भाई सोलंकी, जगदीश पंचाल,जवंसिह परमार, रितेश गुप्ता, आत्माराम शर्मा एवं अन्या सदस्य गणों द्वारा भगवान शिव को चरणों मे पुष्प अर्पित कर मृत लोगों की आत्मा की शांति हेतु प्रार्थना की गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *