थांदला। स्थानीय संस्कार पब्लिक स्कूल में पेरेंट्स के साथ बच्चों की अनूठी प्रतियोगिताओं का आयोजन संपन्न हुआ। विद्यालय की ओर से आयोजित विभिन्न मनोरंजक प्रतियोगिताओं में समस्त कक्षाओं के विद्यार्थियों के अभिभावकों और उनके बच्चों ने बढ़-चढ़कर अति उत्साह के साथ भाग लिया। 

प्रतियोगिताएं आरंभ होने से पूर्व शाला के प्राचार्य ललित कांकरिया ने समस्त अभिभावकों का स्वागत किया। आयोजन के दौरान अभिभावकों द्वारा शाला में आयोजित समस्त गतिविधियों की खूब सराहना की गई।  अभिभावकों ने अपने उद्बोधन में यह भी कहा कि इस प्रकार की गतिविधियां विद्यालय में शैक्षणिक सत्र के दौरान आयोजित होती रहनी चाहिए, जिससे शिक्षकों और पालकों को एक – दूसरे को जानने का अच्छा माध्यम बन सके। इस अवसर पर विद्यालय की एकेडमिक डायरेक्टर ममता  कांकरिया, डायरेक्टर श्रीयक कांकरिया एवं विद्यालय का समस्त स्टाफ उपस्थित रहे। अंत में अभिभावकों द्वारा अपना अमूल्य समय देने के लिए शाला की शिक्षिका दिव्यानी सोनी द्वारा आभार व्यक्त किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *