थांदला। मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना के अंतर्गत नगर में 60 साल से ऊपर के वृद्धजनों का उत्साह देखते ही बन रहा है। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी की सरकार में प्रत्येक वर्ग का भला हो रहा है। आज नगर परिषद थांदला में रमेश मेहता, रमेश चंद्र चौबे, मुन्नालाल सुखलाल मेहता द्वारा तीर्थ दर्शन योजना के फॉर्म भरे गए। यह यात्रा 7 दिनों की है, जो जगन्नाथपुरी जाएगी। नगर परिषद अध्यक्ष लक्ष्मी सुनील पणदा ने बताया कि ये सुखद अनुभव है की आज वृद्ध जनो को देश की विभिन्न तीर्थ यात्राओं का लाभ प्राप्त हो रहा है। साथ ही नगर वासियों से आह्वान किया की अधिकाधिक आवेदन जमा कर सप्त पूरियो में विशेष जगनाथपुरी दर्शन लाभ प्राप्त करे। शिवराज सिंह चौहान आज श्रवण कुमार की भूमिका निभा रहे है। मंडल अध्यक्ष गोलू उपाध्याय स्वयं फार्म भर रहे और लोगो से संपर्क कर आग्रह कर रहे की ज्यादा से ज्यादा लोगो को यात्रा कराई जा सके। Post navigation संस्कार पब्लिक स्कूल के विद्यार्थियों ने लहराया विजयी परचम उद्योगपति, समाजसेवी ने थांदला को भेंट किया शव वाहन