जोबट। मध्य प्रदेश 2024 में होने वाले लोकसभा चुनावों के मद्देेनजर कांग्रेस ने मप्र कांग्रेस कमेटी में बड़ा फेरबदल किया है। जीतू पटवारी मध्य प्रदेश का अध्यक्ष पद और आदिवासी नेता उमंग सिंघार को नेता प्रतिपक्ष बनाया है। जब यह खबर कार्यकर्ताओं ने सुनी तो उत्साहित कार्यकर्ताओं ने जोबट बड़ा बस स्टेशन पर आतिशबाजी कर एक दूसरे को बधाई दी।

सूत्र के अनुसार से बताया जाता है कि कमलनाथ को कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष के पद से हटा दिया गया है। जिसके बाद जीतू पटवारी को मध्य प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष पद की कमान दी गई है। कांग्रेस ने विधानसभा सत्र से पहले नेता प्रतिपक्ष का भी ऐलान कर दिया है। जिसमें आदिवासी नेता उमंग सिंघार को नेता प्रतिपक्ष बनाया गया। बता दें कि उमंग सिंघार गंधवानी से विधायक हैं। साथ ही हेमंत कटारे को डिप्टी सीएलपी लीडर बनाया गया है। इसे लेकर AICC ने आदेश जारी कर दिया है।इस मौके पर जिला प्रवक्ता सुनील खेड़े ,जोबट कांग्रेस संगठन मंत्री लक्की राठौड़, युवा कांग्रेस विधानसभा अध्यक्ष मोनू बाबा, ,जोबट शहर कांग्रेस अध्यक्ष जीतू अजनार , लखन सिसोदिया, अमीर चौधरी, सुन्नी बामनिया, सुनील सोलंकी, गणेश भामदरे,हनीफ खत्री,आई टी सेल विधानसभा अध्यक्ष रफीक चौधरी, साजिद खत्री, वह अन्य कार्यकर्ता भी मौजूद थे। जिनके द्वारा आतिशबाजी कर एक दूसरे को बधाई दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *