जितेंद्र वाणी, नानपुर

नानपुर थाना प्रभारी मुकेश कनसिया को एसपी राजेश व्यास ने सस्पेंड कर दिया है। ग्राम मायला में पिछले दिनों भंगार से भरे चार पहिया वाहन ने एक युवक को टक्कर मार दी थी। बाद में युवक की मौत हो गई थी। पुलिस ने भंगार से भरे वाहन को जब्त कर पुलिस थाने में खड़ा किया था। लेकिन रातों रात इस वाहन को हटाकर यहां दूसरा वहां खड़ा कर दिया गया। CB live ने इस मामले का खुलासा किया। मामले को एसपी ने गंभीरता से लिया और थाना प्रभारी मुकेश कनसिया सहित जांच कर्ता मधुकर कुशवाह को सस्पेंड कर दिया।

मामले में पुलिस अधीक्षक राजेश व्यास ने बताया SDOP जोबट से वस्तु स्थिति की जाँच करायी गई। रिपोर्ट मिलने पर थाना प्रभारी मुकेश कनसिया एवं प्रकरण का जांच कर्ता अधिकारी मधुकर कुशवाह को तत्काल प्रभाव से निलंबित किया गया है । प्रकरण की विस्तृत जाँच ASP प्रदीप पटेल को सौंपी गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *