सुनील खेड़े@जोबट

शराब दुकान के मैनेजर संदीप भदौरिया ने अपने जन्मदिन को यादगार बनाने के लिए रक्त दान शिविर का आयोजन किया। जिसमे सभी मित्र एव परिचित 31 लोगों ने अपना अमूल्य रक्तदान किया। जिसमे अधिकतर सदस्यों ने पहली बार रक्तदान किया। जिला अस्पताल अलीराजपुर ब्लड बैंक ,ब्लड डोनेशन ग्रुप जोबट सभी सदस्यों, सिल्पेश अगाल एव समाज सेवी राहुल (बब्बू ) जैन का विशेष सहयोग रहा।

रक्तदान समिति के सदस्य कपिल राठौड़ ने बताया जन्मदिन उत्सव स्वरुप रक्तदान शिविर का आयोजन जिला अस्पताल ब्लड बैंक स्टॉफ द्वारा शासन के के नियमों का पालन करते हुए किया गया। रक्तदुत राहुल,विजय डावर एवम कपिल राठौर ने मानव सेवार्थ के लिए सभी को इस आयोजन करने के लिए प्रेरित किया।

बता दें की जोबट में जन्मदिवस पर रक्तदान शिविर का आयोजन पहली बार हुआ है। कार्यक्रम के अंत मे संदीप भदौरिया द्वारा सभी रक्त दाताओं का आभार व्यक्त किया एवं प्रशस्ति पत्र से सम्मानित किया । शिविर में आये सभी लोगो से रक्तदान एवं नेत्रदान करने का आह्वान एवं निवेदन किया गया ।

CB live न्यूज़ भी सभी से अपील करता है कि रक्तदान एवं नेत्रदान को अपने समाज एवं परिवार की परंपरा जरूर बनाएं

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *