फिरोज खान @ अलीराजपुर 40 साल की मंद बुद्धि एक महिला ने अपने परिचित के खेत मे रात मे पानी देने मे सहयोग के लिए मना किया तो नाराज शख्स ने उस पर हमला कर दिया ओर गला दबाकर उसे मोत के घाट उतार दिया ; मामला अलीराजपुर जिले के अलीराजपुर कोतवाली अंतग॔त गिराला गांव का है घटना 22 जनवरी की है ओर पुलिस ने हत्या के आरोपी को आज गिरफ्तार कर लिया है पुलिस अधीक्षक विपुल श्रीवास्तव ने बताया कि 23 जनवरी की सुबह गिराला मे एक खेत की मैढ पर एक महिला का शव बरामद हुआ था जिसकी पहचान घोंघसा निवासी 40 वर्षीय शकरीबाई पिता लालू मंडलोई के रुप मे हुई थी चूंकि वह थोडी मंद बुद्धि थी इसलिऐ उसका विवाह नहीं हुआ था .. एसपी ने बताया कि पोस्टमाट॔म ओर पुलिस की जांच मे यह तथ्य सामने आया कि घटना दिनांक को मृतक महिला अपने घर से मामा के यहां जाना बोलकर आई थी ओर गिराला मे गेंदीबाई के यहा पहुंची थी ओर उसके बाद रात को वह टहलने निकली तो वहां उसकी मुलाकात गिराला के ही करमसिंह से हुई तो करमसिंह उसे बातचीत के लिए अपने खेत ले गया ओर फिर रात को पानी देने मे मदद करने को कहा इस पर शकरीबाई ने इंकार कर दिया तो करमसिंह को यह बात नागवार गुजरी तो उसने उसकी दाहिनी आंख पर हमला कर दिया ओर जब मृतिका गिर गयी तक गला दबाकर उसे मार डाला ओर फरार हो गया .. पुलिस ने आरोपी को आज धारा 302 के तहत गिरफ्तार कर लिया है । Post navigation राजा पृथ्वीराज चौहान के बारे में अभद्र टिप्पणी करने वाले मुस्लिम युवक के खिलाफ असाडा राजपूत समाज ने दिया पुलिस को आवेदन अब सहकारिता माफिया निशाने पर ; मेघनगर मे छापे मे मिले दर्जनो सील – आधार