वीरेंद्र बसेर@ झाबुआ Live अब से थोड़ी देर पहले झाबुआ रतलाम मार्ग पर झाबुआ-रतलाम की सीमा पर घुघरी घाटी के पास नीमच से झाबुआ जाने वाली कोठारी यात्री बस पलटी खा गई। घटना में दर्जनों लोगों के दबे होने की आशंका जताई जा रही है, बताया जा रहा है कि बस पूरी तरीके से भरी हुई थी अभी तक किसी के 1 यात्री के मरने की पुष्टि हुई है, जब तक बस उठा नहीं लिया जाता तब तक यह पता नहीं लग पाएगा कि घटना में कितने लोग दबे हैं घटना की सूचना मिलते ही एसडीएम, एसडीओपी, ओर टीआई घटनस्थाल के लिए निकल चुके हैं। मौके पर पुलिस बल मौजूद है। Post navigation भानु भूरिया बनाए गए भाजपा के झाबुआ जिलाध्यक्ष, आलीराजपुर में मक्कू परवाल को कमान… जोबट विधायक श्रीमती सुलोचना रावत का ब्रेन का सफल ऑपरेशन हुआ, डॉक्टर्स के अनुसार विधायक श्रीमती रावत अब खतरे से बाहर है