बुरहान बंगड़वाला, खरडू बड़ी बुधवार रात्रि में करीब 7:30 बजे खरडू बड़ी में एक अज्ञात टेंपो वाला गांव के हार्दिक नायक नामक व्यक्ति को टक्कर मार भाग रहा था। तभी हार्दिक और उसके साथी उसे पकड़ने के लिए पीछे भागे तो गांव से थोड़ी दूर दशा माता मंदिर के आगे उस टेंपो वालों को रोक कर मारपीट की। जिसके बाद पास ही के घर के धन्ना पिता भूरा परमार और शंकर पिता धन्ना परमार ने विवाद कर रहे हैं लोगों को कहा कि यहां मारपीट मत कीजिए, आगे जाकर झगड़ा करो। इसके बाद मारपीट कर रहे व्यक्ति हार्दिक नायक एवं उसके साथियों में बीच-बचाव करने आये लोगों को गालियां देते हुए धन्ना परमार को उनके पास में चाबी का झुमके से दाएं हाथ पर मारा जिसके बाद उसका लड़का शंकर परमार उसे बचाने आया तो गला दबाकर मारने की कोशिश की गई । इसको देखते हुए सन्नू बाई घर से बाहर निकल उन्हें बचाने का प्रयास किया तो उनके साथ भी गाली गलौज की गई जिसके बाद धन्ना परमार शंकर परमार और सन्नू बाई द्वारा झाबुआ थाने जाकर हार्दिक और उनके साथियों के खिलाफ धारा 294,323,506,34 के तहत रिपोर्ट दर्ज कराई गई। थाना प्रभारी सुरेंद्र सिंह गड़रिया ने बताया कि यह मामला मेरी संज्ञान में नहीं है जैसा भी होगा मैं दिखवाता हूं। Post navigation दस लाख की लागत से बनने वाले चेकडेम का किया भूमिपूजन मुख्यमंत्री के जन्मदिवस पर वृक्षारोपण किया गया