लोकेन्द्र चाणोदिया. बामनिया स्पीड इलेवन एवं एकता क्रिकेट क्लब के तत्वावधान में आज आई पी एल की तर्ज पर बामनिया में बामनिया प्रीमियर लीग (बीपील) टेनिस बाल क्रिकेट टूर्नामेंट का शुभारंभ भाजपा जिला महामंत्री कृष्णपाल सिंह गगाखेड़ी, भाजपा पेटलावद मंडल अध्यक्ष संदिप मांडोत ने माँ सरस्वती के चलचित्र पर माल्यार्पण कर किया। तत्पश्चात आयोजक समिति द्वारा अतिथियों का स्वागत किया गया। मंच पर नईम शेख, मीडियाकर्मी राजेश सोनी, सत्यनारायण शर्मा, मयंक बाफना आदि मुख्य रूप से उपस्थित थे। मंच का संचालन प्रताप सिसोदिया ने किया ! तत्पश्चात आयोजन प्रमुख स्वपनिल वागरेचा एवं अंकित (बबलू) भंडारी द्वारा टॉस करवाया गया। मैच शुरू होने से पूर्व मुख्य अतिथियों द्वारा खिलाड़ियों से परिचय किया गया एवं मैच शुरू होने से पहले जिला महामंत्री कृष्णपाल सिंह ने बाल को खेला। आज यह मुकाबले रहे पहला मुकाबला हेरी इलेवन एवं भूमा इलेवन मे हुवा,जिसमे हेरी इलेवन विजयी हुई। दूसरा मुकाबला एम के वारियर्स एवं ब्लैक पेंथर में हुवा जिसमे एम के वारियर्स विजयी हुई। तीसरा मुकाबला गोल्डन बुल्स एवं कलाल इस किंग में हुवा जिसमे गोल्डन बुल्स विजयी हुई। Post navigation श्री महावीर स्वमी मंदिर पर समारेाहपूर्वक किया ध्वजारोहण, प्रतिष्ठा महोत्सव मनाया शर्मनाक: “मेरा क्या कसूर, मैं जीना चाहता था”; चौराहे पर मिला नवजात का मृत भ्रूण, फैली सनसनी …