बामनिया से लोकेंद्र चाणोदिया की रिपोर्ट 
~ सेवा भारती द्वारा आयोजित 5 दिवसीय प्रशिक्षण वर्ग सिद्धार्थ गार्डन में समपन्न हुवा , जिसमे धार अलीराजपुर कुक्षी एव झाबुआ जिले के 50 पूर्णकालिक कार्यकर्ताओ ने प्रशिक्षण प्राप्त किया ! प्रतिदिन प्रातः 4.30 बजे जागरण से लेकर रात्रि 10 .30 बजे विश्राम तक विभिन्न अत्यन्त व्यस्त कार्यक्रम हुवे जिनमे अभ्यासिका केंद्र, आरोग्य मित्र, जैविक खेती, मिट्टी परीक्षण, ग्राम समिति सम्मेलन , स्वास्थ शिविर, कृषि गोष्ठी, युवा सम्मेलन आदि विषयो के विशेषज्ञो द्वारा प्रशिक्षण दिया गया ! वर्ग में स्वप्निलजी कुलकर्णी मालवा प्रांत सेवा प्रमुख, प्रमोद बर्वे मालवा प्रांत वनवासी कार्य प्रमुख , सुभाषजी पाठक ग्राम भारती झाबुआ जिला प्रमुख, प्रेमसागरजी राठौड़ अलीराजपुर झाबुआ जिला योजना प्रमुख, आकाशजी चौहान राष्ट्रिय स्वयं सेवक संघ जिला सह कार्यवाहक, महेंद्र अग्रवाल जिला अध्यक्ष सेवा भारती , डॉ नरेंद्र बसेर आदि का विभिन्न विषयो में मार्गदर्शन रहा ! बामनिया स्तर पर समस्त स्वयं सेवको पूर्ण रूपेण सहयोग रहा !
Trending
- अभय मूणत सर्वानुमति से श्री संघ अध्यक्ष मनोनीत
- सांसद अनिता नागरसिंह चौहान ने 1.19 करोड़ रुपए की लागत से 10 विद्युत डीपी का किया लोकार्पण
- कम बारिश की मार: फाटा डेम में पानी की आवक कम, डोही-हथनी नदी में बहाव न बनने से हफ्ते में केवल 10 सेमी बढ़ रहा पानी
- पंचाल समाज के लोगों ने रक्तदान कर थामा जीवनधारा अभियान का हाथ
- सागर नकली शराब मामला: सीएम डॉ. मोहन यादव ने दिए थे सख्त निर्देश, 3 अधिकारी निलंबित, 1 मुख्यालय अटैच
- छकतला में चारभुजा नाथ जाने वाले श्रद्धालुओं की भव्य शोभायात्रा संपन्न
- मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में मध्यप्रदेश की वैश्विक निवेश संभावनाओं को मिलेगा नया आयाम
- सीएम डॉ. मोहन यादव ने युवा शिक्षा अधिकारियों से किया संवाद, कहा- हमारी पहली प्राथमिकता ‘कोई भी बच्चा पीछे न रहे
- छकतला प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर डिलीवरी पॉइंट शुरू, प्रशासन ने ए.एन.एम. की अस्थाई पदस्थापना की
- गुरुकुल एकेडमी पेटलावद में हर्षोल्लास एवं उत्साह के साथ मनाया गया शिक्षक दिवस
Prev Post
Next Post