प्राचीन मंशा महादेव मंदिर पर चल रहे अभिषेक पांच-पांच भक्त ले रहे लाभ

- Advertisement -

जीवनलाल राठौड़, सारंगी
प्राचीन मंदिर मंशा महादेव पर सावन के पूरे माह अभिषेक चल रहे हैं। इस प्राचीन मंदिर के शिवलिंग के दर्शन लाभ से ही भोले के भक्तों की सभी मनोकामना पूर्ण होती है। आज तक इस मंदिर के शिवलिंग के दर्शन करने के बाद भक्तों ने जो भी मांगा है उनकी हर मनोकामना पूर्ण हुई है अभिषेक होने के बाद महा आरती वह महा प्रसादी का वितरण भी किया जा रहा है। प्रति सावन सोमवार भगवान भोलेनाथ को नगर भ्रमण भी करवाया जा रहा है। कोविड-19 महामारी के दृष्टिगत प्रतिदिन पांच अभिषेक अलग-अलग शिव भक्तों के द्वारा पंडित मयूर जोशी के मंत्रोचार द्वारा किया जा रहा है ।अभिषेक की परंपरा वर्षों से चली आ रही है यह परंपरा आज भी कायम है। अभिषेक कराने वालों भक्तों ने बताया भगवान शिव का अभिषेक का लाभ हमें मिला है। हम भगवान शिव से प्रार्थना करते हैं देशभर में अमन चैन बना रहे सभी शांति से रहे और कोरोनावायरस कि जो महामारी फैल रही है इसके लिए भगवान शिव हमारी प्रार्थना है। इस महामारी को जल्द से जल्द खत्म करो प्रभु हम आपकी शरण में हैं पूरे देश का कल्याण करो और इस बीमारी से छुटकारा मिले आज भी मनसा महादेव मंदिर शिवलिंग पर पांच अभिषेक किए गए पूरे सावन महीने में शिव भक्त भगवान भोलेनाथ को मनाने में लगे हुए हैं।