तीन दिवसीय वार्षिकोत्सव का गरिमामय शुभारंभ

- Advertisement -

2झाबुआ लाइव के लिए बामनिया से लोकेंद्र चाणोदिया की रिपोर्ट-
शासकीय बालक उच्चत्तर माध्यमिक विद्यालय के प्राचार्य एचआर यादव ने इस वर्ष एक पहल करते हुए शा.बा. एवं कन्या उ.मा.वि. का वार्षिकोत्सव समारोह सामूहिक मनाने का फैसला लिया, जिसका शुभारंभ मां सरस्वती के छायाचित्र पर माल्यार्पण कर नव निर्वाचित सरपंच रामकन्या मखोड द्वारा किया गया। इसके बाद अतिथियों का स्वागत शिक्षक एवं शिक्षिकाओं द्वारा किया। संस्था प्राचार्य एचआर यादव द्वारा स्वागत भाणण दिया गया जिसमें संस्था की विभिन्न उपलब्धियों का उल्लेख करते हुए बालक स्कूल में खेल शिक्षक की कमी और कन्या स्कूल में स्टॉफ की कमी को बताया। उन्होंने दोनों संस्था के विद्यार्थियों के 10वीं-12वीं परीक्षा परिणामों का भी उल्लेख किया। स्वागत गीत ऐश्वर्या डामर ने प्रस्तुत किया, जिसके पश्चात तात्कालिक भाषण प्रतियोगिता हुई जिसमें डॉक्टर, वकील, सरपंच बेटी बचाओ अभियान, दहेज कुप्रथा, वृक्ष बचाओ अभियान जैसे विषयों पर विचार व्यक्त किए। वही वाद विवाद प्रतियोगिता के ‘क्या नोटबंदी से भ्रष्टाचार दूर करना संभव है’ के पक्ष और विपक्ष में विघार्थियों ने अपने-अपने विचार व्यक्त किए। आयोजन का संचालन ओमप्रकाश त्रिपाठी ने किया। आभार अजय शर्मा ने किया।
विज्ञान प्रदर्शनी लगाई-
दोनों ही स्कूलों की सामूहिक विज्ञान प्रदर्शनी का भी अतिथियों द्वारा किया गया जिसमें अध्यापको के मार्गदर्शन में विद्यार्थियो द्वारा मेहनत कर कई आकर्षक चार्ट, मॉडल-जेसीबी, एसी, वॉटर फ्लो, स्मार्ट सिटी जैसे कई मॉडल छात्र-छात्राओ द्वारा बनाए। साथ ही रंगोली की प्रदर्शनी भी लगाई। सभी आयोजनो में संस्था के आरके यादव , मो सलीम, एलएन धाकड, एसके गौतम, पीसी मीणा, अजय शार्मा, सीमा वर्मा व कविता उपलाना का विशेष सहयोग रहा।