समय पर खाना नहीं देती थी इसलिए पति ने पत्नी की हत्या की थी

- Advertisement -

आरिफ हुसैन, चन्द्रशेखर आज़ाद नगर

पत्नी की हत्या करने वाले आरोपी पति को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। रविवार को आज़ाद नगर पुलिस ने हत्या का खुलासा किया। पुलिस ने धारा 302 में प्रकरण दर्ज किया था।

गौरतलब है की नशे की हालत में पति ने पत्नी की कर दी थी। थाना प्रभारी अजय वास्कले ने बताया कि आरोपी जेराम पिता वेरसिंह मेड़ा उम्र 40 वर्ष निवासी टोकरियां झिरण माफिदार फलिया अपनी पत्नी नरसू की हत्या कर मौके से फरार हो गया था। आरोपी से पूछताछ करने पर पता चला कि उसकी पत्नी नरसू रोजाना समय पर खाना नही देती थी। रोजाना उसी को लेकर विवाद होता था। शुक्रवार सुबह 10 बजे भी खाना बनाने को लेकर विवाद हुआ था। आरोपी जेराम ने पत्नी की हत्या कर दी। आज़ाद नगर थाना पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर रविवार को धारा 302 में प्रकरण दर्ज कर शाम को जोबट जेल भेजा गया।

आरोपी को गिरफ्तार करने में इनकी रही मुख्य भूमिका। थाना प्रभारी अजय वास्कले, एएसआई फारुख खान, प्रधान आरक्षक महेश खीमुर, आरक्षक सुरमल भूरिया, आरक्षक संदीप वट्टी, आरक्षक मोतीलाल चौधरी, मुकेश जमरा का सराहनीय कार्य रहा।