आधी रात में राजगढ़ क्षेत्र से आये लोगो ने महिला के साथ की मारपीट, एक व्यक्ति को उतारा मौत के घाट

0

शान ठाकुर, पेटलावद

शनिवार देर रात पेटलावद कस्बे के अटल बस्ती में राजगढ़ (सरदारपुर) क्षेत्र से आये लोगो ने एक महिला के साथ मारपीट की ओर महिला को गंभीर घायल कर दिया, वही एक व्यक्ति को मौत के घाट उतार दिया। प्राथमिक जानकारी अनुसार अटल बस्ती में रहने वाली धुलीबाई परमार के साथ राजगढ़-सरदारपुर क्षेत्र से आये लोगो ने बेहरमी पूर्वक मारपीट की इस विवाद के दौरान महिला के घर मोजूद हरिराम गोमाजी सिर्वी (धुलेट) को भी पिट-पिट कर गंभीर घायल कर दिया, ओर उपचार के दौरान उक्त व्यक्ति की मौत हो गई। घटना के बाद पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

घायल महिला के अनुसार सरदारपुर के एक जनप्रतिनिधि पति के देवा नामक व्यक्ति व उसके साथियों ने इस घटना को अंजाम दिया है। हालांकि यह जांच का विषय है। पूरा मामला अवैध सम्बन्धो से जुड़ा होना बताया जा रहा है। जिस व्यक्ति पर हत्या व मारपीट का आरोप उसी व्यक्ति के साथ पिछले कई सालों से उक्त महिला के सबन्ध रहे है, कई महीनों से दोनों के बीच विवाद चल रहा था और शनिवार रात विवाद ने बड़ा रूप ले लिया। महिला ने बताया कि हरिराम मेरा साथ दे रहा था इस लिए उसे भी मार दिया और मुझे भी जान से मारने की कोशिश की गई थी।

मामले में थाना प्रभारी निर्भयसिंह भूरिया ने बताया कि मामले की जानकारी मिलने पर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है, जिन लोगों पर आरोप है उनकी भी तलाश की जा रही है। जल्द ही पुलिस पूरे मामले में खुलासा करेगी।

Leave A Reply

Your email address will not be published.