गवली यादव समाज युवा संघ मध्य प्रदेश ने गवली समाज थांदला को सम्मानित किया

May

थांदला। गवली समाज युवा संघ मध्य प्रदेश के नेतृत्व में आज थांदला जिला झाबुआ के अंतर्गत स्थानीय गवली समाज के सदस्य एवं मोरिया परिवार के सरल स्वभाव के व्यक्ति स्व. तुलसीराम मोरिया के उत्तर कार्यक्रम में सांवलिया सेठ मंदिर गवली समाज थांदला के अंतर्गत गवली समाज युवा संघ मध्य प्रदेश द्वारा तुलसीराम मोरिया को श्रद्धांजलि पत्र भेट किया।

साथ ही वर्ष 2023 में थांदला गवली समाज की कक्षा दसवीं में मयूर मोरीया 84.6, हर्षिता ब्रजवासी 79.8, चंचल मोरिया 73, यशवंत गवली 72.6, मनीषा बृजवासी 65, किशन ब्रजवासी 64.6 कुनाल ब्रजवासी 62.20 एवं 12वीं में अंशुल हिनवार 77, महेश बृजवासी 70, पियुश यादव 69.20 , जय मोरिया 68.4 तुषार मेहते 63.6% अंक प्राप्त करने वालो को प्रमाण पत्र एवं गमछा के साथ कलम देकर सम्मानित किया। साथ ही संघ द्वारा श्रेष्ठ गवली समाज सम्मान से थांदला गवली समाज को सम्मानित करते हुए उनके द्वारा विगत वर्षों में किए गए विकास कार्यों से संपूर्ण समाज के लोगों को अवगत कराया और समाज के लोगों को यह विश्वास दिलाते हुए निवेदन किया कि आप अपने गृह नगर में गवली समाज के अंतर्गत विकास कार्य करेंगे तो गवली समाज युवा संघ मध्य प्रदेश आपको भी सम्मानित करेगा। साथ ही मोरिया परिवार थांदला द्वारा गवली समाज युवा संघ मध्य प्रदेश को सहयोग के रूप में ₹1100 राशि देकर युवा संघ में आर्थिक व्यवस्था की नींव रखी रखते हुए कार्यक्रम को सक्रियता और सराहनीयता के साथ करने पर गवली समाज युवा संघ मध्य प्रदेश के समस्त कार्यकर्ताओं बहुत-बहुत आभार माना। समाज के सभी भाइयों से निवेदन है युवा संघ मध्य प्रदेश आगामी दीनों में सामूहिक बैठक होने जा रही है इसमें महत्वपूर्ण विषय पर चर्चा होगी।