शैलेष दुबे बनाए गए गंधवानी विधानसभा के प्रभारी, बधाइयों का दौर जारी..

- Advertisement -

झाबुआ। भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष एवं पूर्व प्रदेश कार्यसमिति सदस्य शैलेष दुबे को भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा एवं प्रदेश महामंत्री एवं इंदौर संभाग के प्रभारी भगवानदास सबनानी द्वारा धार जिले की गंधवानी विधानसभा का आगामी विधानसभा चुनाव के मद्देनजर प्रभारी बनाया गया है। 

परिसीमन के बाद 2008 से अस्तित्व में आई गंधवानी विधानसभा पर लगातार तीन बार से कांग्रेस के उमंग सिंघार काबिज़ है। विगत 7 माह से अपने ऊपर कई आरोपों को झेल रहे विधायक उमंग सिंघार विधानसभा में निष्क्रिय है, जिन विधानसभा सीटों पर भाजपा अभी तक काबिज नहीं हो पाई है उन पर विशेष अभियान चलाकर कार्य किया जा रहा है । प्रभारियों की नियुक्ति की जा रही है। इसी तारतम्य में शैलेष दुबे को गंधवानी विधानसभा की जिम्मेदारी दी गई है। विधानसभा प्रभारी की नियुक्ति होने पर भाजपा अजजा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष कलसिंह भाबर, पूर्व मंत्री एवं पेटलावद पूर्व विधायक निर्मला भूरिया, झाबुआ के पूर्व विधायक शांतिलाल बिलवाल, भाजपा जिलाध्यक्ष भानु भूरिया, धार भाजपा जिलाध्यक्ष राजीव यादव, धार सांसद छतरसिंह दरबार, जिला पंचायत अध्यक्ष सरदार मेड़ा ने बधाई दी है ।