5000/- की आर्थिक सहायता स्वीकृत की

- Advertisement -

पियुष चन्देल, अलीराजपुर
अलीराजपुर के टंकी फलिया निवासी पिंटू भाई ड्राइवर का कल दुखद निधन हो गया। परिवार की आर्थिक स्थिति ठीक नही होने से दाह संस्कार के लिए अलीराजपुर कलेक्टर से निवेदन किया, जिस पर कलेक्टर ने 5000/- की राशि स्वीकृत कर सहायक आयुक्त सतीश सिंह को मृतक के परिजन को राशि देने हेतु निर्देशित किया। परिजन को राशि प्रदान करते समय वार्ड के पार्षद रितु डावर तथा सामाजिक कार्यकर्ता दीपक दीक्षित मौजूद थे।