अलीराजपुर | कांग्रेस का इतिहास गौरवशाली रहा है, देश की आजादी में कांग्रेस पार्टी का अहम योगदान रहा है,कांग्रेस के महापुरुषों ने अपनी कुर्बानिया देकर भारत देश को शिखर पर पहुंचाने का काम किया है | कांग्रेस की विचारधारा, नीति नीति हमेशा देश की एकता और अखंडता की रही है | कांग्रेस ने हमेशा देश को जोड़ने का काम किया है और आगे भी करते रहेगी | आज हमको गर्व होता है कि हम कांग्रेस के सच्चे और निष्ठावान सिपाही हैं |
उक्त बातें जिला कांग्रेस कमेटी पूर्व अध्यक्ष महेश पटेल ने कांग्रेस के 138 वे स्थापना दिवस पर जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा कांग्रेस कार्यालय पर आयोजित कार्यक्रम में कहीं | इस अवसर पर क्षेत्रीय विधायक मुकेश पटेल, कार्यवाहक अध्यक्ष ओमप्रकाश राठौर सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसी नेता एवं कार्यकर्ता, पंच-सरपंच उपस्थित थे |
