साइकिल से भारत भ्रमण पर निकली बालिकाओं दाहोद पहुंचने पर किया सम्मान

- Advertisement -

झाबुआ लाइव के लिए दाहोद से राजेंद्र शर्मा की रिपोर्ट-
वल्र्ड रिकॉर्ड बनाने एवं भारत में आदर्श नागरिक समाज की स्थापना करने तथा मेक इन इंडिया-न्यू इंडिया जैसी योजना की मूलभूत नींव आज की युवा पीढ़ी है। उस युवा पीढ़ी को जागरुक करने के हेतु से साइकिल पर भारत भ्रमण करने निकली दिल्ली एनसीसी रिपब्लिक डे कैंप (आरडीसीसी) की एवं एक बिहार की एवं एक झारखंड की दो बालिकाएं कल शाम को मध्यप्रदेश के पिटोल से सडक़ मार्ग द्वारा गुजरात के दाहोद में प्रवेश किया। दाहोद जिला पुलिस अधीक्षक पर संपर्क कर जिला पुलिस अधीक्षक के सहयोग से त्रिभुवन होटल में में रुककर आज सुबह 9 करीब दाहोद से निकलकर गोधरा से होकर अहमदाबाद जाने के लिए रवाना हुई। भारत भ्रमण करने निकले इन दोनों लड़कियों ने हमारे संवाददाता से हुई बातचीत में बताया कि दिल्ली एनसीसी कैंप पूरे भारत में अलग-अलग 17 डायरेक्टरेट में अंदाजन एक डायरेक्टरेट मैं 10 हजार कैंडिडेट हैं जिसमें रिपब्लिक डे कैंप के डायरेक्टरेट में से मात्र 106 कैंडिडेट चुने जाते हैं। इस आरडीसी कैंप में से चुनी हुई बिहार पटना सिटी चौक मिच्चाई गली के निवासी 12वीं कक्षा पास कर ऑरिंटल कॉलेज पटना के प्रथम वर्ष में पढ़ाई कर रही। 17 वर्षीय वर्षा कुमारी राजकिशोर सुरेंद्र मिश्रा तथा झारखंड के सरायकेला खरसावां जिले के चांडेल तहसील के सिंहभूम कॉलेज के बीए प्रथम वर्ष में पढ़ाई कर रही है। 21 वर्षीय सावित्री पशुपति मुर्मू महेश्वर मुर्मू नामक दोनों लड़कियां 13.10.2017 को बिहार पटना के सिटी चौक मिच्चाई गली से साइकिल पर भारत भ्रमण यात्रा शुरू की। गौरतलब है कि इस भारत भ्रमण यात्रा को बिहार झारखंड के एडीजी मेजर जनरल समी सबरवाल ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यह दोनों लड़कियों ने अभी तक भारत के 12 राज्यों में भ्रमण कर तकरीबन 12 हजार किलोमीटर का सफर पूर्ण किया। यह लड़कियां रोजाना औसत 100 से 120 किलोमीटर का अंतर काटने का लक्ष्य रखकर साइकिलिंग करती है इन दिनों दोनों लड़कियां मध्यप्रदेश के राजगढ़ से सडक़ मार्ग से साइकिलिंग करते हुए हुए पिटोल के रास्ते कल शाम को गुजरात के दाहोद मैं आ पहुंची थी दाहोद पहुंचकर पुलिस अधीक्षक का संपर्क करने पर जिला पुलिस अधीक्षक प्रेमवीर सिंह ने इन दोनों लड़कियों का ठहराव त्रिभुवन होटल मे करवाया था साइकिलिंग कर रही। इन दोनों लड़कियों को भारत भ्रमण के सफर में कोई दुविधा ना पड़े इस को ध्यान में रखते हुए उनकी इस यात्रा का मॉनिटरिंग जीपीएस सिस्टम के माध्यम से एनसीसी की कम्युनिटी ट्रैफिक पुलिस पटना द्वारा की जा रही थी साइकिलिंग कर रही इन दोनों लड़कियों का भारत भ्रमण का पूरा खर्च रोटीक नामक कंस्ट्रक्शन कंपनी उठा रही है। हमारे संवाददाता ने इस पूरे सफर में अच्छे और कड़वे अनुभव के बारे में उसने पर उन्होंने बताया कि हमारे सफर में सबसे अच्छा अनुभव चंडीगढ़ से शिमला के बीच कसौली घाटी जो काफी ऊंचाई पर है उसे हमने एक ही दिन में पाकर कीर्तिमान स्थापित किया तथा कड़वे अनुभव के बारे में पूछने पर उन्होंने बताया कि उत्तर प्रदेश के हरदोई जिले के पुलिस अधीक्षक ने संपर्क करने पर उन्होंने कोई संभव मदद नहीं करने पर उन्हें कड़वा अनुभव हुआ ऐसा हमें बताया। भारत भ्रमण करने निकली हर्षा कुमारी मिश्रा के परिजनों के साफ इनकार करने पर आशा कुमारी ने दिल्ली डीजी इस विषय पर टेलीफोनिक चर्चा करने के बाद दिल्ली के डीजी ने हर्षा कुमारी के परिवारजनों से इस इस विषय में बातचीत करने के लिए बिहार झारखंड के एडीजी सिमी सबरवाल को सूचना देने पर उन्होंने चार पांच महीने के अंतराल में अच्छा कुमारी के परिवारजनों को भारत भ्रमण यात्रा के लिए मनाने के लिए कामयाबी हासिल की हमारे संवाददाता पूछने पर दोनों लड़कियों ने बताया कि अब उनका परिवार को पूरा करने के लिए प्रोत्साहित कर रहा है भारत भ्रमण यात्रा के प्रारंभ के बाद दिनांक 22 जनवरी 2017 को झारखंड की सावित्री के पिता का देहांत हो जाने के बाद 15 दिन यात्रा रोक दी गई थी। उसके बाद सावित्री ने विचलित न होकर अपने भारत भ्रमण यात्रा चालू राखी तथा आज दाहोद से निकलकर अपनी आगे की यात्रा पूर्ण करने के लिए गोधरा जाने के लिए रवाना हुई।