वाणी समाज ने उत्साह से मनाया गणगौर पर्व

- Advertisement -

आलीराजपुर। वाणी महिला मंडल अलीराजपुर द्वारा गणगौर पर्व को बड़ी धूमधाम से उत्साह से  मनाया गया। वाणी समाज महिला मंडल अध्यक्ष गायत्री जगदीश वाणी एवं उपाध्यक्षअनीता संजय वाणी ने बताया कि प्रतिवर्ष अनुसार इस वर्ष भी सुख सम्रद्धि शांति प्रदान करने वाली गणगौर पर्व के पाती प्रथम दिवस- जोशी जी की बाड़ी से माता का आगमन वाणी मोहल्ला तक लाया गया। पाती द्वितीय दिवस- माता रानी को हल्दी कुमकुम का कार्यक्रम कर वाणी समाज महिलाओं द्वारा गणगौर माता का नृत्य हर्षोल्लास के साथ किया गया। पाती तृतीय दिवस माता रानी चौक वाणी मोहल्ले में सामूहिक व एकल नृत्य प्रतियोगिता का आयोजन किया गया एवं राधा कृष्ण का नृत्य भी रखा गया उसके पश्चात भोजन की व्यवस्था भी रखी गई थी| महिला मंडल द्वारा यह पर्व बड़ी धूमधाम से मनाया जाता है।