अलीराजपुर से रिजवान खान की रिपोर्ट।। कलेक्टर सभा कक्ष में कलेक्टर शेखर वर्मा की अध्यक्षता में खाद्य विभाग की समीक्षा बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में खाद्य आपूर्ति अधिकारी एचआर सुमन, सहकारिता विभाग के सहायक प्रबंधक एवं नोडल अधिकारी श्री जीएल सोलंकी,फूड इंस्पेक्टर दिनेश खापेड़, राहुल मंडलोई सहित संबंधित सेल्समेन मौजूद थे।
सेल्समेन उपभोक्ताओं को न करें भ्रमित
कलेक्टर वर्मा ने अंतिम चेतावनी देते हुए सख्त निर्देश दिए कि शासकीय उचित मूल्य की दूकानों पर राशन वितरण में गड़बडी नहीं होना चाहिए। शिकायत मिल रही है कि कुछ सेल्समेन राशन वितरण में अनियमितता कर रहे है। पात्रता पर्ची के आड में पात्र हितग्राहियों को लाभ नहीं मिल रहा है पात्र हितग्राहियों को बिना वजह पात्रता पर्ची के लिए परेशान न किया जाए। जिले से राशन एवं अन्य सामग्री पर्याप्त मात्रा में शासकीय उचित मूल्य की दुकानों पर भेजी जा रही है। उसके बावजूद राशन नहीं आने की बात कुछ सेल्समेन उपभोक्ताओं को कह कर भ्रमित कर रहे है। पात्र हितग्राहियों का राशन कार्ड किसी भी श्रेणी का हो उसे राशन से वंचित न रखा जाए। किसी भी प्रकार से राशन वितरण में अनियमितता नहीं होना चाहिए। शिकायत सही पाए जाने पर संबंधित सेल्समेन को बख्शा नहीं जाएगा।
प्रत्येक गांव में कैम्प लगाकर शीघ्र ही अपूर्ण राशन कार्ड दुरस्त करवा लिया जाए
कलेक्टर वर्मा ने सख्त निर्देश दिए कि बीपीएल एवं अन्त्योदय परिवारों को केवल तहसीलदार द्वारा जारी राशन कार्ड के आधार पर ही राशन वितरित किया जाए व जिन हितग्राहियों के राशन कार्ड पर तहसीलदार के हस्ताक्षर नहीं हो पाए है, गाॅववार कैम्प लगाकर शीघ्र ही अपूर्ण राशन कार्ड दुरस्त करवा लिया जाए।
शासकीय उचित मूल्य की दूकान समय पर और निर्धारित दिवस को खोली जाए
कलेक्टर वर्मा ने सख्त निर्देश दिए कि शासकीय उचित मूल्य की दूकान समय पर और निर्धारित दिवस को अवश्य खुली मिलना चाहिए। राशन का वितरण नियमानुसार किया जाए।
Trending
- रेलवे स्टेशन पर उमड़ी भारी भीड़, सोयाबीन कटाई के लिए गुजरात-राजस्थान जा रहे ग्रामीण
- महीनों से सरकारी राशन का इंतजार; राशन की आस में खाली हाथ लौट रहे ग्रामीण, कई परिवारों के सामने खाने का संकट
- गोपाल गौशाला में 75वाँ पूर्णिमा महोत्सव धूमधाम से मनाया गया
- सिंहस्थ 2028 के लिए सीएम मोहन यादव ने खुद चलाई गेती, जनहित में समर्पित किया पैतृक मकान
- शकुंतला देवी महाविद्यालय के छात्र-छात्राओं ने किया इंडस्ट्रियल भ्रमण
- ग्राम बेगड़ा की समस्याओं को लेकर विधायक सेना महेश पटेल ग्रामीणों के साथ कलेक्टर से मिलीं
- SIR पर कांग्रेस के आरोपों की खुली पड़ताल जरूरी, चुनाव आयोग के स्पष्टीकरण के बाद राहुल गांधी जवाब दें : मकू परवाल
- फतेपुरा में शिक्षा के नए अध्याय की शुरुआत, स्कूल भवन का हुआ भूमि पूजन
- मध्य प्रदेश शासन के सेवा संकल्प अभियान में संस्कार की कन्याओं ने बढ़ाया थांदला का मान
- मन की बात सुनने के बाद मंत्री नागरसिंह चौहान ने किया ग्रामीण क्षेत्र का दौरा, कई गांवों में विद्युत डीपी का किया लोकार्पण
Prev Post