भाजपा की जीत पर निकाला विजय जुलूस

- Advertisement -

झाबुआ लाइव के लिए पेटलावद से हरीश राठौड़ की रिपोर्ट-
पेटलावद। नगर परिषद चुनाव में भाजपा के मनोहर भटेवरा ने एतिहासिक जीत दर्ज की। भाजपा के मनोहर भटेवरा ने कुल 4521 मत प्राप्त किए। वहीं इनके प्रतिद्वंदी निर्दलीय उम्मीदवार गौतम ने 2969 मत प्राप्त किए। मनोहर भटेवरा ने 1552 मतों के अंतर से नगर परिषद पर कब्जा किया। नगर परिषद चुनावों में जीत के अंतर सर्वाधिक बड़ा आंकड़ा है। वहीं कांग्रेस मात्र 950 वोट ही प्राप्त कर पाई। कांग्रेस प्रत्याशी की जमानत जब्त हुई।
विजय जूलुस निकाला.
जीत की सूचना मिलने के साथ ही भाजपा ने नगर में जोरदार विजय जूलुस निकाला। नगर की सडक़े रंग गुलाल से पट गई। भाजपा की जीत के साथ ही पूरा नगर भाजपामय हो गया। हर वार्ड में भाजपा के जीत का जश्न मनाया गया। नगर के पुराना बस स्टैंड पर कार्यकर्ताओं ने फटाखे फोड़ कर जीत की खुशी का इजहार किया। वहीं भाजपा ने वार्ड पार्षद में भी 15 में से 12 सीटों पर कब्जा किया, कांग्रेस 2 सीटों पर और 1 सीट पर निर्दलीय का कब्जा रहा जिसमें पूर्व पार्षद या उनके परिवार से 5 पार्षद विजय हुए है। पांचों भाजपा के ही है। सबसे बड़ा उलेटफेर वार्ड 5 में भाजपा के सुदेश मायरिया को निर्दलीय कमलेश लाला चौधरी ने हराया जबकि वार्ड 5 भाजपा का वार्ड है जहां से पिछली बार भाजपा के पार्षद राकेश मांडोत ने सर्वाधिक लीड ली थी।
अध्यक्ष में 11 वार्डो में भाजपा को बढ़त
अध्यक्ष पद के प्रत्याशी मनोहर भटेवरा ने नगर के 11 वार्र्डो में बढ़त बनाते हुए सर्वाधिक मतों से विजय का रेकार्ड बनाया। जिसमें वार्ड 1, 5, 6, 7, 8, 9, 10, 11, 12, 13 और 14 में भाजपा ने लीड ली. वहीं वार्ड 2, 3, 4 और 15 में भाजपा के अध्यक्ष प्रत्याशी को कम वोट मिले है किंतु इन चारों ही वार्डो में भाजपा के पार्षद प्रत्याशी जीते है।
अध्यक्ष ने 6 वार्डो में 200 तक लीड ली. जिसमें सर्वाधिक लीड अपने गृह वार्ड 6 नंबर से 292 वोटों की लीड ली. वहीं वार्ड 5 से 287 मतों, वार्ड 1 से 199 मतों, वार्ड 10 से 203 मतों की, वार्ड 14 से 264 मतों की लीड ली है। भाजपा की जीत के पीछे मनोहर भटेवरा का व्यक्तित्व,मिलनसारीता, भाजपा का एक होकर लडऩा और कांग्रेस की ओर से घूटने टेकना जीत का मुख्य कारण रहे हैं। कांग्रेस का पिछले चुनाव की अपेक्षा जनाधार कम हुआ है जहां वर्ष 2012 में कांग्रेस को 1700 वोट मिले वहीं इस बार मात्र 950 वोट मिले। इसके साथ ही गौतम गेहलोत युवा उम्मीदवार ने प्रथम बार चुनावी मैदान में कदम रखते हुए 2969 मत प्राप्त किए, जिसके द्वारा ही भाजपा को टक्कर दी गई, किंतु गौतम गेहलोत के साथ चुनावी रणनीतिकारों की कमी और मैनजमेंट का अभाव साथ ही भाजपा के बागियों का सहयोग होना भी उनके लिए हानिकारक रहा।
12 पार्षद भाजपा के-
जिस प्रकार अध्यक्ष में 11 वार्डो में भाजपा ने बढ़त बनाई उसी प्रकार नगर के 12 वार्डों में भाजपा के प्रत्याशी विजय हुए है जिसमें सर्वाधिक रोचक मुकाबला वार्ड 7 में देखा गया जहां मात्र 8 वोट से भाजपा ने जीत हासील की वहीं वार्ड 12 में 19 मतों से भाजपा ने जीत हासिल की। वहीं वार्ड 10 में कांग्रेस ने मात्र 12 वोट से जीत हासिल की। सर्वाधिक बड़ी जीत पार्षद में वार्ड 1 में ममता प्रवीण पंवार ने 296 वोट से जीत प्राप्त की।
ये पार्षद जीते.
वार्ड 1 ममता प्रवीण पंवार भाजपा, वार्ड 2 प्रकाश मुलेवा भाजपा, वार्ड 3 शांता राजेंद्र मेड़ा भाजपा, वार्ड 4 मंजु अनिल मुलेवा, वार्ड 5 कमलेश लाल चउधरी निर्दलीय, वार्ड 6 मंगला शंकर राठौड़ भाजपा, वार्ड 7 मोहन मेड़ा भाजपा, वार्ड 8 जगदीश जाटव भाजपा, वार्ड 9 माया राजू सतोगिया भाजपा, वार्ड 10 सुनीता राजकुमार मुथा कांग्रेस, वार्ड 11 किरण संजय कहार भाजपा, वार्ड 12 अशोक शर्मा भाजपा, वार्ड 13 संबुडी हरचंद्र डामर कांग्रेस, वार्ड 14 कीर्तिश चाणोदिया भाजपा और वार्ड 15 राजूडी कटारा भाजपा ने जीत हासिल की।
कार्यकर्ताओं की जीत.
नगर परिषद अध्यक्ष के विजय प्रत्याशी मनोहर भटेवरा ने कहा कि राजनीतिक गुरू दिलीपसिंह भूरिया,माता पिता के आशीर्वाद और कार्यकर्ताओं तथा विधायक निर्मला भूरिया की मेहनत से भाजपा ने जीत हासील की है. इस जीत में जनता का पूरा योगदान है। जनता ने हमें जो सेवा का मौका दिया है उस पर खरे उतर कर हम नगर विकास में कोई कमी नहीं आने देंगे।