भगोरिया मनाने गुजरात से लौट रहे आदिवासी मजदूरों का वाहन हुआ दुर्घटना का शिकार, तीन की मौत

- Advertisement -

मयंक विश्वकर्मा, आम्बुआ

आलीराजपुर जिले के अगोनी गांव के रहने वाले तीन मजदूरों की गुजरात में हुए सड़क हादसे में मौत हो गई। जबकि 32 घायल हो गए। दुर्घटना राजकोट में शुक्रवार को हुई।

जानकारी अनुसार अगोनी के अगवनी संकुल फलिया के करीब 35 ग्रामीण मजदूरी करने के लिए गुजरात के तारापुर गए थे। कहा जा रहा है पोरबंदर के पास कुटियाना में वे मजदूरी करते थे। जहां से वे भगोरिया मनाने के लिए पिकअप वाहन में सवार होकर लौट रहे थे, बताया जा रहा है तभी पिकअप चालक संतुलन  खो बैठा और वाहन पलटी खा गया। हादसे में बबलु पिता भवान उम्र 20, लालसिंग अलसिंग उम्र 27, सविता लालसिंह उम्र  वर्ष की मौत हो गई। जबकि 32 लोग घायल बताए जा रहे हैं। घायलों को इलाज के लिए भावनगर में भर्ती किया गया है। तीनों मृतकों के शव को उनके गांव लाया गया। जहां शनिवार को उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा।   कलेक्टर डॉ. अभय अरविंद बेडेकर ने तीनों मृतकों को रेडक्रॉस से 25-25 हजार रुपए की सहायता राशि दी है। जबकि विधायक सेना पटेल ने 10 हजार रुपए की सहायता देने की घोषणा की।