इरशाद खान@ बरझर
बरझर पुलिस चौकी बरझर पर आजाद नगर थाना प्रभारी विजय देवड़ा व बरझर चोकी प्रभारी जानुसिह गरवाल की उपस्थिति में शांति समिति की बैठक का आयोजन किया गया । बेठक में थाना प्रभारी देवड़ा ने कोविड 19 को लेकर ग्रामीणों जनों से चर्चा की व शासन की नई गाइड लाइन के बारे में जानकारी दी । नई गाइड लाइन के अनुसार शादी समारोह में 250 लोगों शामिल होने की अनुमति दी गई है । वहीं मोत मातम पर 50 लोगों की अनुमति की बात कही । साथ ही बड़े आयोजनों पर प्रतिबंधित रहेगा । थाना प्रभारी ने कोरोना महामारी से बचने के लिए सतर्क रहने व दुरी बनाएं रखने व मास्क सेनेटाइजर का उपयोग करने की हिदायत भी दी । वहीं थाना प्रभारी ने ग्राम बरझर में बढती चोरी की घटना को लेकर चिन्ता जाहिर की थाना प्रभारी ने बताया गांव में हुई चोरी का पता लगाने के लिए पुलिस हर सम्भव प्रयास कर रही है । देवडा ने कहा कि गुजरात पुलिस के सहयोग से वहां के बदमाशों की जानकारी ली जा रही है जल्द ही बदमाश पुलिस गिरफ्त में होंगे *ग्रामीणों ने वाहन चैकिंग करने , पुलिस बल बढ़ाने की बात रखी* ग्राम वासियों से थाना प्रभारी ने सुझाव लिए व चौकी प्रभारी को रात्रि में दो पहीया वाहनों की जांच करने व गस्त का बल बढाने की मांग रखी । पुलिस चौकी पर मात्र दो पुलिस कर्मी बढ़ती चोरी की घटनाओं के बीच बरझर पुलिस चौकी पर प्रयाप्त बल नहीं है । चोकी पर मात्र दो पुलिस कर्मी एक चोकी प्रभारी व एक एएसआई ही मोजुद है । ग्राम वासियों ने थाना प्रभारी से बल बढ़ाने की मांग रखी जिस पर थाना प्रभारी ने दो जवान को आज रात्री से ही बरझर पुलिस चौकी पर भेजने की बात कही । *ये थै विशेष रूप से मोजुद* शान्ति समिति की बैठक में थाना प्रभारी विजय देवड़ा बरझर पुलिस चौकी प्रभारी जानुसिह गरवाल , एएसआई राजपूत , गणमान्य नागरिक धन्ना प्रजापत , गोरधन राठोर , उमेश साहु , भरत पंचाल , भावेश पंचाल कलियां प्रजापत हमीद खान , सिराज खान , सेवला मिनामा , इरशाद खान , भावेश पंचाल व बड़ी संख्या में ग्रामीण व कोटवार उपस्थिति थे
Trending
- वडनगर से वाराणसी जाने वाली सेवा संकल्प यात्रा पहुंची पिटोल, गुजरात-मध्यप्रदेश सीमा पर हुआ भव्य स्वागत
- जंगली जानवर ने हमला कर एक युवक सहित दो बच्चों को घायल किया
- भोजन में अनियमितता की शिकायत पर भड़के मंत्री, कहा—लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी
- थांदला के आध्यात्मिक इतिहास की बड़ी तपस्या पूर्ण, आरती लवी श्रीश्रीमाल ने 54 उपवास की तपस्या पूर्ण कर रचा इतिहास
- राजेंद्र सूरी मसा की जन्म शताब्दी पर पारा नगर में तपस्या का दौर जारी
- समग्र विकास की ओर मध्यप्रदेश: नए आईटी पार्क और मेट्रोपॉलिटन सिटी से सृजित होंगे रोजगार के अवसर*
- महिला एवं बाल विकास मंत्री सुश्री निर्मला भूरिया के प्रयासों से दो विद्यालयों में 319.58 लाख रुपये के विकास कार्य स्वीकृत
- तथ्यों के साथ संवाद करें राहुल गांधी, मध्यप्रदेश के विकास की वास्तविक तस्वीर देखें : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव
- जिला सहकारी केंद्रीय बैंक के स्थापना दिवस पर बैंक शाखा में ग्राहक मिलन समारोह हुआ
- सेवा संकल्प अभियान के तहत सीएमएचओ डॉ. एम.एल. चोपड़ा ने उप स्वास्थ्य केंद्र उन्नई का किया औचक निरीक्षण