प्रदेश मंत्री संगीता सोनी को बनाया महिला स्व सहायता समूह का प्रभारी

- Advertisement -

रितेश गुप्ता, थांदला

 भारतीय जनता पार्टी मध्यप्रदेश के प्रदेश कार्यालय मंत्री डॉ राघवेंद्र द्वारा प्रदेश प्रभारियों की नियुक्ति की गई जिसमें थांदला की भाजपा प्रदेश मंत्री संगीता विश्वास सोनी को महिला स्व सहायता समूह का प्रभारी नियुक्त किया गया। उनके इस नियुक्ति पर भाजपा जिला एवं नगर पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने संगीता सोनी को घर पहुंच कर उसको पुष्प माला एवं शाल श्रीफल से स्वागत किया। भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा सोशल मीडिया संभाग इंदौर, भारती गोरक्षा वाहनी संगठन झाबुआ , थांदला नगर मंडल आपदा प्रबंधक सांसद प्रतिनिधियो द्वारा अवसर पर भागवत गीता भी भेंट की।
अवसर पर भाजपा अनुसूचित मोर्चा सोशल मीडिया संभाग सह प्रभारी झाबुआ गोरक्षा जिलाध्यक्ष राजू धानक, आपदा प्रबंधन नगर मंडल सांसद प्रतिनिधियो भा.ज.पा. व्यापारी प्रकोष्ठ जिला अध्यक्ष अमित साहजी , युवा मोर्चा जिला मंत्री प्रवण परमार ,पूर्व नगर अध्यक्ष जिला कार्यकारिणी सदस्य महेश नगर जिला कार्यकारिणी सदस्य अरविंद रुनवाल , पूर्व मंडल उपाध्यक्ष शांतिलाल सोलंकी सुजीत भाभर, डॉक्टर दीपक सोनी, हेमंत शर्मा, आशुतोष राठौड़, पंकज चोरड़िया मुकेश नागर , आरती सीसोदिया ,मोहन यादव मिस्त्री ने शीर्ष नेतृत्व का का आभार प्रकट करते हुए धन्यवाद प्रेषित कर उनका कार्यकाल सफलता भरा रहे की कामना की। अवसर पर संगीता सोनी ने प्रदेश नेतृत्व का आभार व्यक्त किया स्वागत करने पहुंचे पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं का धन्यवाद ज्ञापित किया।