झाबुआ लाइव के लिए झाबुआ से अब्दुल वली पठान की रिपोर्ट –
जिले के प्रवास के दौरान आज 2 अगस्त को स्थानीय पेलेस गार्डन झाबुआ में प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चैहान ने मध्यप्रदेश पंचायत सचिव संगठन द्वारा आयोजित सम्मान समारोह को संबोधित करते हुए कहां कि आप काम करो काम में आने वाली कठिनाई दूर की जायेगी। प्रदेश को परिवार की तरह चलाना है। इसमें आपका सहयोग बहुत जरूरी है। आपका सुख मेरा सुख है। आपकी समस्या मेरी समस्या है। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री चोहान ने कहा कि प्रदेश की साढ़े 7 करोड़ जनता मेरा परिवार है। प्रदेश संसार में विकास के मामले में नम्बर वन है। बेटियों के लिए सरकार ने जन्म लेने से अंत तक की योजनाएं संचालित की है। सरकार ने महिला सशक्तिकरण के लिए लाडली लक्ष्मी योजना, कन्यादान योजना, शिक्षा के लिए छात्रवृत्ति तथा पंचायती राज में 50 प्रतिशत आरक्षण दिया है। अब महिलाओं को पुलिस सेवा में भी आरक्षण दिया जाएगा। पंचायत सचिव एवं सभी कर्मचारी जनता की चिंता करे, मैं आपकी चिंता करूगा। जैसे जैसे खजाने में पैसा आता जाएगा। वैसे वैसे मै सबको देता जाऊंगा।इस अवसर पर उच्च शिक्षा मंत्री उमाशंकर गुप्ता, आदिवासी विकास विभाग के मंत्री ज्ञानसिंह, जिले के प्रभारी एवं श्रम मंत्री अंतरसिंह आर्य, विधायक झाबुआ शांतिलाल बिलवाल, विधायक पेटलावद निर्मला भूरिया, विधायक थांदला कलसिंह भाबर, विधायक अलीराजपुर नागरसिंह चोहान, विधायक जोबट माधोसिंह डावर, विधायक रतलाम ग्रामीण मथुरालाल डावर, विधायक रतलाम शहरी चैतन्य कश्यप, विधायक सरदारपुर वेलसिंह भूरिया भी मंचासीन थे।कार्यक्रम में सहायक सचिव संघ, सचिव संघ, सरपंच संघ, गुरूजी संघ, आंगनवाडी संघ, अध्यापक संघ, पेंशनर संघ, सफाईकर्मी संघ एवं रोजागार गांरटी संघ ने मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चोहान को अपनी मांग संबंधी ज्ञापन भी सोैपे।
हैलीपेड पर मुख्यमंत्री की अगवानी
मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चोहान के झाबुआ में हैलीपेड पर आने पर संभाग कमिश्नर संजय दुबे, आईजी विपिन माहेश्वरी, कलेक्टर डाॅ.अरूणा गुप्ता, पुलिस अधीक्षक आबिद खान सहित स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने उनकी आगवानी की।
Trending
- अणु पब्लिक स्कूल, थांदला में छात्रसंघ गठन समारोह का भव्य आयोजन
- फ्लावरलेट इंग्लिश स्कूल में डिजिटल वोटिंग के माध्यम से छात्र संघ चुनाव हुए संपन्न
- पुलिस चौकी छकतला में 11 वाहनों की हुई खुली नीलामी
- सीएम डॉ. मोहन ने जो कहा वो किया, UCC विधेयक विधानसभा में पारित, जानें कितना आसान होगा जीना?
- स्व. सैनी के परिजनों से मिले सीएम डॉ. मोहन, बच्चों को दी 5 लाख रुपये की आर्थिक सहायता
- नशे से दूरी है जरूरी 2.0 के अंतर्गत जिले भर में जागरूकता कार्यक्रम अभियान के तहत नुक्कड़ नाटक का आयोजन
- सरकारी मदद से महरूम अति-गरीबी में जीने को मजबूर परिवार, बीमारी से जूझ रही वृद्ध महिला
- झकनावदा की अनंता राठौर ने साधा सटीक निशाना, राज्य की टॉप-10 में बनाई जगह, प्री-नेशनल के लिए क्वालिफाई
- भतीजे ने की थी अपने काका की हत्या, आरोपी को न्यायालय ने आजीवन कारावास की सजा सुनाई
- मुख्यमंत्री के दौरे से पहले भाजपा नेताओं ने दिया व्यवस्थाओं का जायजा