विपुल पांचाल@ CB Live विश्व पर्यावरण दिवस के मौके पर उमरिया हाथीपावा पहाड़ी पर मार्निंग ग्रुप द्वारा पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें जिला कलेक्टर प्रबल सिपाहा, भाजपा जिलाध्यक्ष लक्ष्मणसिंह नायक सहित सकल व्यापारी संघ, वन विभाग के अधिकारियों ने हिस्सा लिया। कलेक्टर ने इस आयोजन की शुरुआत पौधारोपण के माध्यम से की। पौधारोपण कर प्रकृति, पर्यावरण एवं वन्य जीवों को बचाने का संकल्प लिया। कलेक्टर श्री सिपाहा ने इस मौके पर कहा प्रकृति का सरंक्षण आवश्यक है। हम सबको बचाना इसकी जिम्मेदारी है। झाबुआ जिला प्रकृति के बेशुमार खजाने से भरपूर है। यहां जंगल और दुनिया भर के दुर्लभ वन्य जीव मौजूद है। लिहाजा हम सब की इसे बचाने और सरंक्षण करने की जिम्मेदारी बढ़ जाती है। भाजपा जिलाध्यक्ष श्री नायक ने भी विश्व पर्यावरण दिवस की बधाई दी और कहा कि प्रकृति को बचाने पेड़ तो लगाए लेकिन उसकी देखभाल कर उसे बड़ा करने की जिम्मेदारी भी निभाये। Post navigation 5 दिवस पर पर्यावरण दिवस विशेष : कोविड-19 काल में पर्यावरण हुआ स्वच्छ सबका साथ-सबका विकास-सबका विश्वास के उद्देश्य को लेकर जैन श्वेताम्बर सोश्यल ग्रुप का किया गठन