प्राचीन होली दहन स्थल के पास निर्माण पर हिंदू समाज में भारी आक्रोश, दर्ज कराई आपत्ति

0

जितेंद्र वाणी, नानपुर

आलीराजपुर जिले के नानपुर स्थित अति प्राचीन श्री राम मंदिर के आगे होली मोहल्ले में चल रहे निर्माण कार्य को लेकर हिंदू समाज ने कड़ी आपत्ति और नाराजगी जताई है।

ग्रामीणों का मुख्य विरोध इस बात पर है कि निर्माण कार्य पारंपरिक ‘होली के डांडे’ के बिल्कुल समीप किया जा रहा है। इस एकमात्र स्थान पर पूर्वजों के समय से होलिका दहन होता आ रहा है। आपत्ति है कि यदि यह निर्माण पूरा हो गया, तो होली जलाने के लिए जगह ही नहीं बचेगी, जिससे समाज की धार्मिक आस्था को गहरी ठेस पहुंचेगी। ग्रामीणों और पंचायत के पंचों द्वारा बार-बार आपत्ति दर्ज कराने के बावजूद ग्राम पंचायत कोई ठोस कार्रवाई नहीं कर रही है। लोगों का यह भी आरोप है कि निर्माण सरकारी नाली के ऊपर अतिक्रमण कर किया जा रहा है इस मनमानी को लेकर राठौड़ समाज के अध्यक्ष राजेश राठौड़, डॉ. रजनीकांत वाणी, गजानंद माली, राकेश प्रजापत, रमेश कोरसिया, पं. कमलेश नागर और भाजपा नगर अध्यक्ष घनश्याम माली सहित विभिन्न समाजजनों ने कड़ा विरोध दर्ज करते हुए प्रशासन से तुरंत निर्माण रोकने की मांग की है।

मामले में सरपंच सकरी स्मरथ सिंह मौर्य  से चर्चा की गई तो उन्होंने कहा कि कुछ समाज जनो द्वारा निर्माण को लेकर आपत्ति जताई गई थी। हमने निर्माण को रोकने के लिए लेटर निकाला था। उक्त लेटर पंचायत कर्मचारी ने आगे नहीं बढ़ाया। उक्त निर्माण को हम तोड़ेंगे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.