नागरिकों की सुरक्षा करने वाले कोरोना योद्धा डॉक्टरों, स्वास्थ्य कर्मियों कास सांसद डामोर ने पुष्पमाला वह शॉल भेंट कर किया सम्मान

May

रितेश गुप्ता, थांदला
थांदला मंडल द्वारा भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा के निर्देशा अनुसार भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने कोरोना काल में जिस तरह से सेवा कार्य किये हैं। अवसर पर उपस्थित क्षेत्रीय सांसद गुमान सिंह डामोर ने कहा कहा कि डाक्टर, पैरामेडिकल स्टाफ, पुलिस ओर नर्सिंग स्टाफ सफाई कर्मियों को देश की जान बताया। भारतीय जनता पार्टी ने नर सेवा ही नारायण सेवा का संकल्प लेकर जनसेवा का मार्ग चुना है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली सरकार जनसेवा को समर्पित सरकार है। केंद्र सरकार के 7 वर्ष पूर्ण होने पर भारतीय जनता पार्टी के जन प्रतिनिधियों व कार्यकर्ताओं द्वारा थांदला सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में पदस्थ डॉक्टरों, नर्सों व कर्मचारियो ने कोरोना महामारी चलते थांदला नगर में स्वास्थ्य कर्मियों ने अपनी व अपने परिवार की चिंता ना करते हुए अपने कर्तव्य का निर्वाह किया है व आज थांदला नगर को कोरोना महामारी से मुक्त करवा ने में जो इनका सराहनीय योगदान रहा है उसे लेकर भारतीय जानता पार्टी के क्षेत्रीय सांसद गुमान सिंह डामोर ने कोरोना वायरस से नागरिकों की सुरक्षा करने वाले कोरोना योद्धा डॉक्टरों सहित स्वास्थ्य विभाग के स्टॉफ का उत्साहवर्धन कर पुष्पमाला वह शॉल भेंट कर उनका सम्मान किया गया। वही प्रदेश संग़ठन मंत्री मध्यप्रदेश संगीता विश्वास सोनी ने कहा कि कोरोना संक्रमण से बचाने के लिए हमारे डॉक्टर अपनी जान की परवाह किए बगैर जुटे हुए हैं। इनका सम्मान करना हमारा सौभाग्य है। कार्यकर्ताओं द्वारा डॉक्टरों नर्सों व कर्मचारियों का उत्साहवर्धन कर तालियां बजाई। इस कार्यक्रम में बी एम ओ डॉ. अनिल राठौर, डॉ दुबे, डॉ भारती, डा पंकज खतेडिया व फीमेल स्टाफ नर्स का कार्यक्रम में शाल पहना कर स्वागत किया गया। कार्यक्रम का संचालन मंडल अध्यक्ष समर्थ उपाध्याय द्वारा किया गया। इसी कड़ी में उपस्थित रहे अजजा मोर्चा प्रदेशाध्यक्ष कलसिंह भाबर ने सभी स्वास्थ्य कर्मचारियों का स्वागत ओर अभीनंदन किया।अपने विधायक कार्यकाल में अस्पताल की सौगात देने के बाद उसे सर्वसुविधा युक्त बनाने का वादा किया। भाजपा प्रदेश मंत्री संगीता सोनी ने सभी का स्वागत किया कार्यक्रम में जिला महामंत्री श्यामा ताहेड, नगर परिषद अध्यक्ष बंटी डामोर, जिला पंचायत सदस्य राजेश वसुनिया, मंडल अध्यक्ष समर्थ उपाध्याय, प्रभारी कोविड ब्लाक प्रभारी भाजपा अनिल भंसाली, आई टी सेल अध्यक्ष अजय सेठिया, मोंटू उपाध्याय मंडल उपाध्यक्ष सुरेश राठौड़, राकेश सोनी, सुनील पणदा, समाजसेवी कमलेश दायजी, पूर्व मंडल अध्यक्ष नटवर पंवार, हेमंत शर्मा,पूर्व मंडल अध्यक्ष महेश नागर,शांतिलाल सोलंकी,आनंद राठौर,किसान मोर्चा अध्यक्ष जानकीलाल राठौर, वरिष्ठ मोहन महते, तुलसी महत, मनीष वाघेला उपस्थित रहे।