अलीराजपुर लाइव के लिए बरझर से इरशाद खान की रिपोर्ट- क्षेत्र में इन दिनों किसानों द्वारा नरवाई को जलाने का कार्य किया जा रहा है जिसके चलते आज बरझर के माली फलिये में किसान विक्रम पिता कसना प्रमार के खेत मे पड़ोसी द्वारा नरवाई जलाने के लिए लगाई गई आग ने दूसरे किसान के खेतों को अपनी चपेट मे ले लिया आग लगने से किसन, विक्रम की खेत में पडी ड्रिप पाईप लाइन, लकडिय़ां व हरे पेड़ में आग लग गई। आग लगने ड्रिप लाइन जल कर राख हो गई। तेज हवा होने से आग ने सूखे नाले को पार कर दूसरे किसानों के खेतों में पहुंची ग्रामीणों की मदद से आग पर बमुश्किल काबू पाया अन्यथा बड़ी आर्थिक हानि हो सकती थी। Post navigation अपने पिता की पुण्यतिथि पर अनूठी पहल- लगाए पौधे-मरीजों को वितरित किए फल-बिस्किट योग प्राणायाम, एक्यूप्रेशर, आयुर्वेदिक जड़ी बूटियों से इलाज से किया कारगर इलाज