राज सरतलिया, पारा धर्मरक्षक ओपन कबड्डी वा तीरंदाजी प्रतियोगिता संपन्न 18 जनवरी को हो गया। यह स्पर्धा 16 जनवरी से 18 जनवरी तीन दिनों के लिए खेलों को बढ़ावा देने के उद्देश्य से आयोजित की गई थी। इस स्पर्धा में कबड्डी के प्रथम विजेता न्यू क्लब बेरछा रतलाम, दूसरा विजेता स्टार एकेडमी झाबुआ, तीसरा थांदला, चौथा रोटला ओर तीरंदाजी में प्रथम विजेता बालिका रही। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भाजपा जिलाध्यक्ष लक्ष्मणसिंह नायक विशेष अतिथि मंडल अध्यक्ष सज्जनसिंह अमलियार, पटेलिया समाज के प्रदेश के अध्यक्ष सोमसिंह सोलंकी, विधायक प्रतिनिधि नीलेश कटारा, अतिथि जनपद प्रतिनिधि, रमेश वास्केल, सरपंच दिलीप किराडिया, सरपंच वेस्ता जमरा युवा मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष शुभम सोनी कार्यक्रम के अध्यक्षता की। वहीं सहारा समय ब्यूरो चीफ ठाकुर नरेशप्रतापसिंह राठौरए, देवझिरी मंडल महा मंत्री कांजी भूरिया थे। कबड्डी के प्रथम विजेता न्यू क्लब बेरक्षा रतलाम, दूसरा विजेता स्टार एकेडमी झाबुआ, तीसरा विजेता गोलू क्लब थांदला चौथा विजेता जय बजरंग क्लब जोबट, बेस्ट रेडर अनिल भूरा थांदला बेस्ट केचियर विकास भाबोर झाबुआ, तीरंदाजी बालिका सलोनी भूरिया, प्रथम सिकन्दर चौहान दूसरा अथर्व बारिया, तीसरा यश सिकरवार रहे। Post navigation जनजाति विकास मंच ने कलेक्टर, एसपी को ज्ञापन सौंप की सतीश पेदाम पर कार्रवाई की मांग बस स्टैंड पर अतिक्रमण ;प्रशासन ने हाट बाजार के दिन कस्बे से बाहर खड़े किए यात्री वाहन