आलीराजपुर। दतिया विधानसभा उपचुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी घनश्याम सिंह की शानदार जीत पर सोमवार को आलीराजपुर के टाकीज चौराहे पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उत्साहपूर्वक जश्न मनाया। इस दौरान आदिवासी विकास परिषद के प्रदेश उपाध्यक्ष एवं कांग्रेस नेता महेश पटेल, पूर्व जिला कांग्रेस अध्यक्ष ओमप्रकाश राठौर, युवक कांग्रेस जिला अध्यक्ष पुष्पराज पटेल सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं ने आतिशबाजी कर एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी का इजहार किया।
