अमरनाथ यात्रा से लौटे जत्थे का ग्रामीनजनो ने फूलमाला से किया स्वागत

- Advertisement -

बुरहान बंगड़वाला, खरडू बड़ी

रामा ब्लॉक के ग्राम खरडू बड़ी से  4 जुलाई को अमरनाथ के लिए एक जोड़ा रवाना हुआ था जो कि अमरनाथ यात्रा कर 19 जुलाई को सकुशल अपने गृह गाँव मे पहुँचे।

अमरनाथ यात्रा पर गए गांव के राजेन्द्र सिंह गौड़ एवं उनकी धर्मपत्नी कृतिका गौड़ ने  अपने राजपूत समाज के मांगलिक भवन पहुँच कर सबसे पहले महाराणा प्रताप की मूर्ति पर माला अर्पण कर आशीर्वाद लिया जिसके बाद उनका स्वागत समस्त समाजजन ओर ग्रामवासियो ने उनका आशिर्वाद लिया। जिसके बाद उनका फूलमाला और ढोल के साथ स्वागत किया गया। अमरनाथ से लौटे राजेन्द्रसिंह गौड़ एवं उनकी धर्मपत्नी कृतिका गौड़ ने खरडू बड़ी के माँ चामुंडा माता मंदिर पर मथा टेक माँ चामुंडा का आशिर्वाद लेकर श्री राम मंदिर पहुँचे। ग्रामीणों ने उनको सकुशल यात्रा से लौटने की बधाई एवं शुभकामनाएं दी। जिसमे ग्राम पंचायत के सरपंच रमेश भुरजी डामोर मुकेश गोयल, अर्पित गौड़, सोबन डामोर, कोमल चौहान, लोकेंद्र टांक, दिवान डामोर, पिंटू डावर,एवं समस्त समाज जन सहित ग्रामीणजन उपस्थित थे।