कैबिनेट मंत्री नागरसिंह चौहान के आलीराजपुर आगमन पर जगह-जगह होगा स्वागत 

May

आलीराजपुर। मध्यप्रदेश शासन में कैबिनेट मंत्री नागरसिंह चौहान का अलीराजपुर जिले में आगमन 29 दिसंबर 2023 को होगा। चौहान 29 दिसंबर को सुबह 8 बजे इंदौर से प्रस्थान कर धार में कार्यकर्ताओं से भेंट करेंगे। दोपहर 12 बजे बोरी, दोपहर 2 बजे जोबट एवं दोपहर 3 बजे आम्बुआ में कार्यकर्ताओं से भेंट करेंगे। दोपहर 4 बजे से आम्बुआ से अलीराजपुर तक आयोजित विजय जुलूस एवं कार्यकर्ताओं से भेंट करेंगे। शाम 7 बजे नानपुर में कार्यकर्ता से भेंट करेंगे। श्री चौहान के कैबिनेट मंत्री की शपथ लेने के पश्चात प्रथम जिला आगमन पर जिलेभर में स्वागत कार्यक्रम आयोजित होंगे।