कांग्रेस ने आज फिर दागे ” भाजपा ” पर ” पांच” चुभते सवाल

- Advertisement -

झाबुआ लाइव पालिटिक्स डेस्क 

कांग्रेस ने आज एक बार फिर से भाजपा पर 5 सवाल दागकर कटघरे मे खडा किया है चुभते सवाल सोशल मीडिया मे भाजपा को परेशान कर सकते है लेकिन भाजपा की ओर से इन सवालो का कोई जवाब ना आना कोई चर्चाओं कोई जन्म  दे रहा है 

KLB_PP_05

यह है आज के कांग्रेस के 5 सवाल

1) – निर्मला भूरिया ने 29 अक्टूबर को पेटलावद ” भागवत” कथा मे कपडे बांटे थे कांग्रेस ने कल यानी 48 घंटे बाद जब ” सबूत सौंपे । उसके बाद कांग्रेस के सबूत सौंपने के 24 घंटे बाद प्रशासन ने ” नोटिस” देकर कांग्रेस के आरोप की पुष्टि नही कर दी ?

2) – पेटलावद ब्लास्ट के मुख्य आरोपी ” राजेंद्र कांसवा” की गिरफ्तारी के जरुरी ” नार्को ” टेस्ट में अदालत के आदेश के बावजूद नार्को करवाने मे देरी करना क्या ” राजेंद्र कांसवा” को मदद करना नही है ?

3)- मनरेगा के अंतर्गत ” मजदूरी” बंद करना ओर उस पर मजदूरो के पलायन के लिऐ झाबुआ – अलीराजपुर जिले के भाजपा नेताओ की बसे ओर गाडिया चलना क्या यह साबित नही करता कि भाजपा नेताओ को धंधा करने के लिए मनरेगा जैसी योजनाए बंद की गयी ?

4)- मोदी सरकार के 18 महीने गुजरने के बावजूद इंदौर – अहमदाबाद नेशनल हाईवे अब तक चालू क्यो नही ? आखिर कहा गये बडे बडे वादे ओर अच्छे दिन के वादे ?

5 ) – झाबुआ / अलीराजपुर के किसानो को नुकसानी का सही मुआवजा आखिर कब मिलेगा ? क्या किसानो की आत्महत्या का इंतजार कर रही है शिव की सरकार ?