आलीराजपुर में 10 अगस्त तक विशेष यातायात अभियान, नियमों का उल्लंघन पड़ेगा भारी

0

फिरोज खान, आलीराजपुर 

पुलिस मुख्यालय भोपाल के निर्देश पर आलीराजपुर जिले में 1 से 10 अगस्त 2026 तक विशेष यातायात अभियान चलाया जा रहा है। पुलिस अधीक्षक रघुवंश सिंह के निर्देशन और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ज्योति उमठ बघेल के मार्गदर्शन में यातायात पुलिस इस कार्रवाई को अंजाम दे रही है।

अभियान के दौरान निजी वाहनों में अवैध रूप से लगाए गए हूटर, सायरन, रंग-बिरंगी फ्लैश लाइट, सरकारी स्टिकर, VIP बोर्ड और अनधिकृत पदनामों पर सख्त वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। आवश्यकता पड़ने पर पुलिस वाहनों को जब्त भी कर सकती है।

इसके साथ ही वाहनों की शीशों पर लगी ब्लैक फिल्म, फैंसी, कटी-फटी या ढकी हुई नंबर प्लेटों के खिलाफ मोटर वाहन अधिनियम के तहत चालानी कार्रवाई होगी। निजी वाहनों पर ‘ऑन ड्यूटी’ या किसी पद से जुड़े अनधिकृत स्टिकर और मोनोग्राम लगाना पूरी तरह नियम विरुद्ध माना जाएगा।

कार्रवाई के दौरान पारदर्शिता बनाए रखने के लिए फोटोग्राफी और वीडियोग्राफी भी की जाएगी। यातायात पुलिस वाहन चालकों को नियमों के प्रति जागरूक भी करेगी। पुलिस प्रशासन ने नागरिकों से अपील की है कि वे स्वयं अपने वाहनों से अनधिकृत उपकरण हटा लें, क्योंकि अभियान के दौरान बिना किसी छूट के निष्पक्ष कार्रवाई की जाएगी।

Leave A Reply

Your email address will not be published.