भारतीय स्वतंत्रता की 80 वीं वर्षगांठ धूमधाम से मनाई गई

0

मयंक विश्वकर्मा, आम्बुआ

स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में आज आम्बुआ में भी शिक्षण संस्थाओं के छात्र छात्राओं ने राष्ट्रीय ध्वज के साथ देश भक्ति के नारे लगाते हुए शिक्षण संस्थाओं से ग्राम पंचायत तक प्रभातफेरी निकाली तथा पंचायत पर ध्वजारोहण में शामिल हुए।

 मिली जानकारी अनुसार भारतीय स्वतंत्रता की 80 वीं वर्षगांठ क्षेत्र में धूम धाम से मनाई गई इस अवसर पर ग्राम पंचायत प्रांगण में शिक्षण संस्थाओं के छात्र छात्राओं के साथ ही शिक्षक शिक्षिकाओं एवं क़स्बे के गणमान्य नागरिक सरपंच उप-सरपंच,पंच पत्रकार आदि उपस्थित रहे जहां पर सरपंच रमेश रावत उप-सरपंच थानसिंह भयडिया ने ध्वजारोहण किया।

इसी के साथ ही पुलिस थाना प्रभारी मोहन सिंह डावर ने थाना प्रांगण में,पी.एम.श्री उ.मा.वि आम्बुआ में प्रभारी प्राचार्य लोंग सिंह भयडिया,प्रा वि में प्रधानाध्यापक मुकाम सिंह डुडवे,सहकारी समिति में प्रबंधक डी एस भयडिया,मां पार्वती मेमोरियल स्कूल में समिति सदस्य श्रीमती चंपाबाई भूरिया, बोहरा मस्जिद प्रांगण में जनाब मुल्ला बुरहानुद्दीन तथा मां शारदा पेट्रोल पंप पर सेवा निवृत्त अधिकारी करणसिंह रावत तथा अंशुल विद्या मंदिर स्कूल में भाजपा मंडल अध्यक्ष भरत माहेश्वरी ने ध्वजारोहण किया। पंचायत प्रांगण में आयोजित कार्यक्रम के अंत में प्रदेश सरकार के मुखिया मोहन यादव के संदेश को को उपस्थित जनसमुदाय को सुनाया गया , उपस्थित अतिथियों को पंचायत द्वारा स्वल्पाहार तथा बच्चों को मिष्ठान वितरण किया गया।

Leave A Reply

Your email address will not be published.