अलीराजपुर डेस्क। विजय गैस सर्विस जोबट की प्रोपराईटर अर्चना रानीसिंह के विरूद्ध जनसुनवाई में शिकायत प्राप्त हुई थी कि डीलर द्वारा उपभोक्ताओं को समय पर सिलेंडरों की होम डिलीवरी नहीं की जा रही हैं। जिसकी जांच कलेक्टर शेखर वर्मा द्वारा जिला आपूर्ति अधिकारी एचआर सुमन, एचएस मुवेल सहायक आपूर्ति अधिकारी एवं दिनेश खपेड कनिष्ठ आपूर्ति अधिकारी द्वारा की गई। जिसमें गैस एजेंसी के स्टाॅक का सत्यापन किया गया ओर 34 गैस सिलेंडरों का अंतर पाया गया तथा उपभोक्तओं को होम डिलेवरी न कर उसका अधिक चार्ज लेना, गोदाम पर बोर्ड प्रदर्शित नहीं करना तथा प्रतीक्षा सूची की जानकारी नही प्रदाय किया जाना पाया गया। इन अनियमितताओं के आधार पर एजेंसी की प्रोपराइटर अर्चना रानीसिंह से 14.2 किलो के 26 एवं 19 किलो के 8 गैस सिलेंडर जिसकी अनुमानित राशि 81 हजार 689 रुपए जब्त कर आवश्यक वस्तु अधिनियम 1955 की धारा 3/7 के तहत प्रकरण पंजीबद्ध किया गया। उक्त जानकारी जिला आपूर्ति अधिकारी एचआर सुमन ने दी।
Trending
- ऊर्जा क्षेत्र में बड़े निवेश से एमपी बनेगा आत्मनिर्भर, 15 हजार से अधिक रोजगार होंगे सृजित: मुख्यमंत्री डॉ. यादव
- प्रदेश में निवेश से गुजरात-एमपी के संबंध होंगे और प्रगाढ़, युवाओं को मिलेंगे रोजगार के अवसर: मुख्यमंत्री डॉ. यादव
- 13 अगस्त को सारंगी में निकलेगी वाली विशाल तिरंगा यात्रा में शामिल होगी कैबिनेट मंत्री भूरिया
- एचआईवी-एड्स के खिलाफ पैदल और वाहन रैली से दिया जागरुकता का संदेश
- सोंडवा में निकली भव्य तिरंगा वाहन यात्रा, राष्ट्रभक्ति के नारे गूंजे
- जिला पुलिस झाबुआ द्वारा नितिन डामर को उत्कृष्ट कार्य करने पर सम्मानित किया
- 47 हजार 990 करोड़ से होगा प्रदेश का विकास, जानें सीएम डॉ. मोहन ने कैबिनेट में क्या-क्या लिए निर्णय?
- सड़क हादसे में घायल बाइक सवार 19 वर्षीय युवक की मौत, अज्ञात वाहन चालक फरार
- छकतला में फिर लगा लंबा जाम, आधे घंटे तक परेशान हुए वाहन चालक
- सीएम डॉ. मोहन पहुंचे सिचुएशन रूम, बाढ़ की जानकारी लेकर प्रभावित लोगों से किया सीधा संवाद