जितेंद्र वाणी @ नानपुर

 

अलीराजपुर कोतवाली के अंतग॔त आने वाले ” इंदरसिंह की चोकी” गांव मे बीती रात बडे भाई ने छोटे भाई पर नाराज होकर तीर चला दिया जो उसके सीने मे लगा .. 108 एंबुलेंस की मदद से घायल को अलीराजपुर जिला अस्पताल लाया गया जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे इंदोर रैफर किया गया है अलीराजपुर टीआई दिनेश सोलंकी ने बताया कि घटना कल रात की है जब इंदरसिंह की चोकी गांव मे चेरलिया पिता खेमला ने अपने छोटे भाई ढेकलिया पिता खेरला को भुट्टे सेंकने को कहां लेकिन छोटे भाई ने मना कर दिया ओर खुद बडे भाई को सेंकने को कहां इसी बात से नाराज होकर बडे भाई चेरलिया ने छोटे भाई ढेकलिया को तीर मार दिया ओर फरार हो गया । पुलिस मामले की जांच कर रही है ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *