अलीराजपुर- साई मंदिर सेवा समिति द्वारा लगातार आठवे वर्ष अलीराजपुर से शिर्डी तक पैदल यात्रा निकाली जा रही हैं। साई मंदिर के पुजारी केलाश शर्मा ने बताया कि शिव साई मंदिर, दाहोदा नाका द्वारा यात्रा 25 सितंबर शुक्रवार से शुरू होकर 7 अक्टूबर को शिर्डी पहुंचेगी। यात्रा की संपूर्ण तैयारिया अपने अंतिम चरण मे हैं। यात्रा नानपुर, कुक्षी, बड़वानी, राजपुर, सेंधवा, सुलेगांव, वर्षीफाटा, धुलिया, झोडंगा, धवधा, विठ्ठल मंदिर, मनमाड़, येसगांव होते हुए शिर्डी 13 दिन मे पहुंचेगी। यात्रा मे 70 से अधिक यात्री शामिल होंगे। पैदल यात्रा मे शामिल होने के इच्छुक व्यक्ति मंदिर सेवा समिति के सदस्यो से सम्पर्क कर सकते हैं। यात्रा का मुख्य उद्देश्य विश्व शांति एवं सद्भाव स्थापित करना हैं। यात्रा मे शामिल सदस्य 7 अक्टूबर को शिर्डी मे साई बाबा के दर्शन कर महाप्रसादी ग्रहण करेंगे। 25 सितंबर को सुबह 8.30 बजे मंदिर से विशाल चल समारोह नगर के मुख्य मार्गो से होते हुए मंडी प्रांगण पहुंचेगा। जहा से साई पेदल यात्रा संघ को विदाई दी जावेगी। यात्रा का प्रथम पड़ाव नानपुर मे रहेगा। यात्री प्रतिदिन 30-35 कि.मी. का सफर पेदल तय करेंगे। समिति के मुकेश पटेल, कृष्णा कोठारी, सुरेश वाणी, मदन परवाल, कृष्णकान्त बेड़िया, रामु भाई कमेड़ीया, महेश प्रजापति, कैलाश प्रजापति, पुरूषोत्तम राठौड़, राजु थेपड़िया, अशोक बाबा, पंकज सिन्दे, किटु राठौड़, राधु भाई राठौड़, अश्विन वाणी सहित समिति के सभी सदस्य, बाबा साई ग्रुप, साई भक्त मंडल, महिला मण्डल ने अधिक से अधिक संख्या मे चल समारोह मे सम्मिलित होकर पेदल यात्रा संघ को अलीराजपुर से भव्य विदाई देने की अपील कीं।
Trending
- बोहरा समाज के धर्मगुरु डॉ. सैयदना मुफद्दल सैफुद्दीन आम्बुआ पहुंचे, दीदार के लिए उमड़ी भीड़
- अंचल में उत्साह के साथ मनाया गया शाला प्रवेश उत्सव: सोंडवा और छकतला में नवप्रवेशी विद्यार्थियों का हुआ आत्मीय स्वागत
- पीएम श्री विद्यालय रोटला में ‘प्रवेशोत्सव 2026-27’ का भव्य आयोजन; नए छात्रों का हुआ आत्मीय स्वागत
- पीएम श्री एकीकृत शा.उ.मा.वि आम्बुआ में प्रवेशोत्सव मनाया
- बरझर पहुंचे सैयदना साहब, एक झलक पाने के लिए उमड़े बोहरा समाज जन
- मां लक्ष्मी की प्राण प्रतिष्ठा से भक्तिमय हुआ झायड़ा, कलश यात्रा में उमड़ा आस्था का सैलाब
- जोबट नगर परिषद में पशु पंजीयन वसूली की नीलामी संपन्न, 15.18 लाख में टेंडर हुआ आवंटित
- प्रवेश उत्सव पर पसरा सन्नाटा: बंद मिला छोटी फटा प्राथमिक विद्यालय, न शिक्षक पहुंचे न बच्चे
- सैयदना साहब बरझर पहुंचे, देखिए वीडियो
- सैयदना साहब के दीदार करने आए बोहरा समाजजन की सेवा में लगे अन्य समाजजन, प्रजापत समाज ने ज्यूस वितरित किया
Prev Post