अलीराजपुर। गायत्री प्रज्ञा पीठ बिछोली द्वारा विगत दिवस परम पूज्य गुरूदेव पण्डित श्रीराम शर्मा आचार्य के विचार आदिवासी ग्रामीण क्षेत्रों में जनजन तक पहुंचाने हेतु ग्राम तीर्थ यात्रा आयेाजित की गई। उक्त जानकारी देते हुए गायत्री प्रज्ञा पीठ के बिछोली के वरिष्ठ प्रज्ञा पुत्र रिछीया भगत ने बताया कि 60 से अधिक दोपहिया वाहन व लाउड स्पीकर प्रचार रथ पर यह यात्रा प्रज्ञापीठ बिछोली गायत्री मंदिर से प्रारम्भ होकर ग्राम मोराजी, उमराली, सोण्डवा, साकड़ी, उमरठ, सिरखड़ी, अट्ठा, कोसारिया, आमला, गेंदा, चिखली, छकतला, भोपालिया, मधुपलवी से होती हुई ग्राम लोढनी पहुंची। रास्तेभर ग्राम-ग्राम में पहुंचने पर इस यात्रा का ग्रामीणजनो ने मंगल कलश, पुष्पवर्षा व तिलक कर स्वागत किया। यात्रा में चल रहे ज्ञान रथ के लाउड स्पीकर से प्रज्ञा गीतों गुरूदेव के प्रवचानों व किर्तनों का निरन्तर श्रवण, ग्रामीणों को कराया गया। साथ ही गायत्री माता व यज्ञ भगवान का महत्व भी बताया गया। इसके साथ ही अंधविश्वास व कुरूरितीयों को समाप्त करने की अपील भी ग्रामीणजनो से की गई। पश्चात यह यात्रा ग्राम लोढनी में पहंुची। यहाॅ पर संध्या को दीप यज्ञ किया गया। तथा भजन किर्तन व प्रवचन भी हुए। इन्हें अलीराजपुर से आये पीएस अवास्या व भूरसिंह भिण्डे ने सम्पन्न किया। हम बदलेंगे, युग बदलेगा, हम सुधरेंगे युग सुधरेगा के मिशन मंत्र का जय घोष भी सम्पूर्ण ग्राम तीर्थ यात्रा के रास्तेभर किया गया। इस ग्राम तीर्थ यात्रा के आयोजन में गायत्री प्रज्ञापीठ बिछोली के वरिष्ठ प्रज्ञा पुत्र रिछिया भगत, राकेश कनेश, पुनम निंगवाल, जुगल डावर, रमेश डावर, कुठारिया सस्तिया, पूटम जमरा, नवसिंह जमरा, रूणका जमरा, नवासा कनेश, खमी जमरा, रवि जमरा आदि का सराहनीय योगदान रहा।
Trending
- आबकारी विभाग ने पकड़ी लाखो की अवैध शराब
- स्टाफ नर्स के रूप में 40 वर्ष सेवा देने वाली नंदनी पटेल हुई सेवानिवृत्त
- कोतवाली पुलिस ने पकड़ी लगभग 4 लाख 60 रुपए की अवैध शराब, वाहन भी जब्त किया
- जिला कांग्रेस ने सेवाभावी डॉ. आर. मंडल सर को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित कर उनके योगदान को याद किया
- विश्व ह्रदय दिवस परछात्र छात्राओं को सी.पी.आर. देना सिखाया
- सहकारिता समिति कर्मचारी महासंघ ने मुख्यमंत्री के नाम दिया अंतिम चेतावनी पत्र
- खेत में घुसा अजगर, ग्रामीणों ने पकड़कर सुरक्षित स्थान पर छोड़ा
- पर्युषण पर्व समापन के साथ संवेदना के 10 उपवास की तपस्या पूर्ण
- मुख्यमंत्री अधोसंरचना चतुर्थ चरण के 2 करोड़ रुपए की राशि से विकास कार्यों का नगर में हुआ भूमि पूजन
- राणापुर पुलिस ने एक सटोरिए को किया गिरफ्तार …