झाबुआ। कैथोलिक डायसिस झाबुआ के पंचकुई चर्च में कृपाओं की माता मरिय का ग्रोटो पर्व आज धूमधाम से मनाया जाएगा। यह पहला अवसर है जब तीनो बिशप डाॅ. टीजे चाको डायसिस इंदौर, डाॅ. देवप्रसाद गणावा डायसिस उदयपुर (राजस्थान) डाॅ. बसील भूरिया डायसिस झाबुआ एक साथ पंचकुई ग्रोटो पर्व की मिस्सा पूजा समारोह में शामिल होंगे। उक्त जानकारी कैथोलिक चर्च प्रवक्ता अजय गमार एवं मीडिया प्रभारी पीटर बबेरिया ने बताया कि सौभाग्य की बता है कि तीनो बिषप का अभिषेक कैथोलिक झाबुआ के संत अर्नाेल्ड स्कूल प्रांगण में हुआ है। ग्रोटो पर्व कार्यक्रम के अनुसार रविवार दोपहर 1 बजे ईमली मैदान पर माता मरियम की प्रतिमा की बिशप द्वारा आरती होगी। आरती पष्चात जुलूस प्रारंभ होगा, जिसमें सबसे आगे ढ़ोल-मांदल नृत्य करते युवक-युवतियां, उसके पीछे क्रुसधारी मोमबत्ती के साथ सेवक। ईमली मैदान से पंचकुई तक जुलूस के रास्ते में स्वागत द्वार लगाए गए है, जहां माता मरियम प्रतिमा का स्वागत किया जाएगा। मरियम भक्तों ने स्वागत द्वार के समीप ही पीने के पानी की व्यवस्था की है। दोपहर 3 बजे मिस्सा पूजा समारोह प्रारंभ होगा, जिसमें तीनों बिशप एक साथ भाग लेंगे। समाजजनों हेतु जिला चिकित्सालय के सामने स्थित कैथोलिक चर्च प्रांगण से भाबर बस निःषुल्क समय 12 बजे रवाना होगी।
Trending
- एल्डरममैन भावसार ने धरमपुरी डेम क्षेत्र को पर्यटन हेतु विकसित करने की रखी मांग
- ग्वालियर कृषि के क्षेत्र में पंजाब और हरियाणा से भी आगे पहुंचेगा : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
- सीएम डॉ. मोहन ने कैबिनेट के अहम फैसलों पर लगाई मुहर, प्रदेश के विकास के लिए 10 हजार 630 करोड़ रुपये मंजूर
- प्रधानमंत्री मोदी के दूरदर्शी नेतृत्व में यूपीआई ने डिजिटल पेमेंट को दी नई रफ्तार: मुख्यमंत्री डॉ. यादव
- बरझर में धूमधाम से मना ईद मिलादुन्नबी का पर्व, शान से निकाले गए जुलूस
- जनजाति विकास मंच सोंडवा ने आयोजित किया प्रतिभा सम्मान समारोह
- शिव डोले में डंपर की चपेट में आए युवक को उपचार के लिए बड़वानी ले गए
- सीएम डॉ. यादव 26 को करेंगे गोदरेज की नई यूनिट का शुभारंभ, 2250 से ज्यादा लोगों को मिलेगा रोजगार
- आदिवासी बाहुल्य झाबुआ में समाज की अपनी धर्मशाला नहीं: महंगे निजी स्थानों के किराए से बचने के लिए कलेक्टर से की निर्माण की मांग
- कर्मचारियों के कल्याण के लिए प्रतिबद्ध सरकार, सीएम डॉ. मोहन बोले- आपके प्रमोशन के साथ जुड़ा मेरा इमोशन